फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, देखिए मुठभेड़ की ये 7 तस्वीरें

Sat, 01 Dec 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां वाहन चेकिंग के दौरान मेरठ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। वहीं एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी अकरम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा 315 बोर, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस व बाइक बरामद की है। घायल बदमाश चांदपुर निवासी शमीम बताया गया है। पुलिस ने लगभग आधा घंटे तक जंगल में कांबिंग की लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा। घायल बदमाश ने फरार साथी बदमाश का नाम आबिद उर्फ बोंग पुत्र यामीन निवासी मवाना बताया।
विज्ञापन

3 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ पंकज कुमार सिंह समेत थाना मवाना, बहसूमा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फरार बदमाश की तलाश की। घायल बदमाश को सीएचसी ले जाया गया।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ मवाना पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश थाना चांदपुर से गोकशी व पुलिस मुठभेड़ के मामले में वांछित चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ न्यूज
वहीं एसटीएफ ने एक लाख के इनामी अकरम को शुक्रवार रात को खतौली से दबोच लिया। वह पिछले एक साल से कुख्यात पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर छिपा हुआ था। कुख्यात पर लूट, डकैती और पुलिस पर जानलेवा हमला करने समेत 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कुख्यात के पास से एक पिस्टल, तमंचा और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी अकरम मुकीम काला गैंग से जुड़ा है जिसके खिलाफ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। एक साल पहले अकरम ने सात-आठ बदमाशों के साथ मिलकर खतौली में कारोबारी के यहां लाखों की डकैती डाली थी जिसमें अकरम फरार चल रहा था। एसटीएफ, मुजफरनगर और मेरठ की क्राइम ब्रांच की टीम भी अकरम की तलाश में थी। रात में एसटीएफ को पता चला कि अकरम खतौली में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है। इसके बाद सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आज होगा खुलासा

मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव भी रात में फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक कुख्यात एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में पता चला कि अकरम की लिसाड़ीगेट में भी रिश्तेदारी थी, जो कुछ समय लिसाड़ीगेट में भी आया था। शनिवार को एसटीएफ प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें