फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर मुठभेड़, दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, देखिए एनकाउंटर की 7 तस्वीरें

Mon, 17 Sep 2018 07:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस पर भले ही फर्जी एनकाउंटर के नाम से आरोप लग रहे हो लेकिन, पश्चिमी यूपी में एनकाउटंर का सिलसिला थमा नहीं है। बीते शनिवार देर रात को जांबाज अफसरों ने दो 50-50 हजार के इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों ने पांच लाख की फिरौती मांगी थी। जानिए पूरा मामला:-
विज्ञापन

2 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अपहरण, फिरौती और हत्या की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे 50 हजार के इनामी बदमाशों ओमपाल और विक्की उर्फ सुमित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ सोराना से रेत-बजरी के ठेकेदार और उसके ट्रक चालक का अपहरण कर लिया था। परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

3 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस की मदद से रात में पुलिस ने गांव इब्राहिमपुरा के खेतों में बदमाशों को घेर लिया। दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एक दरोगा और एक सिपाही घायल हुआ। दोनों अपहृतों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक, तमंचे और आभूषण बरामद हुए हैं।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात लगभग दस बजे गांव सोराना निवासी खनन ठेकेदार उमेश गुर्जर अपने ट्रक चालक तुलसी के साथ बाइक पर किसी काम से गांव कलरी जा रहे थे। जैसे ही दोनों चीनी मिल रेलवे फाटक पार कर कलरी गांव की सड़क पर पहुंचे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश दोनों का अपहरण कर इब्राहिमपुरा के जंगल में ले गए। बदमाशों ने उमेश गुर्जर के घर फोन कर उसके भाई से पांच लाख रुपये की फिरौती लेकर उनके स्थान पर रकम पहुंचाने को कहा। पहले तो घबराहट में परिजनों ने किसी को भी मामले की सूचना नहीं दी। लेकिन जब तलाश करने पर भी दोनों नहीं मिले तो रात दो बजे परिजनों ने सरसावा पुलिस को अपहरण तथा फिरौती के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस टीम ने लोकेशन जांच कर गांव के जंगल में गन्ने के एक खेत को घेर लिया। सुबह लगभग साढ़े तीन बजे कई थाने की पुलिस के अलावा स्वाट और सर्विलांस की टीम भी पहुंच गई और कांबिंग शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस टीमों के करीब आते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से जमकर लगभग एक घंटे तक फायरिंग हुई। बदमाश अपहृतों को छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन

6 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक टीम ने उमेश और तुलसी को सुरक्षा घेरे में ले लिया। फायरिंग में बदमाशों की गोली लगने से थाना सरसावा में तैनात दरोगा दुष्यंत तथा कांस्टेबल रजनीश घायल हो गए। जब बदमाशों की ओर से गोलियां चलनी बंद हो गईं तो पुलिस की टीम ने गन्ने के खेत में घुसकर देखा। जहां ओमपाल और विक्की गोलियां लगने से घायल हो चुके थे। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ओमपाल और विक्की के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, लूटी गई बाइक और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाश ओमपाल पुत्र हजारी निवासी हसनपुर लुहारी थाना थानाभवन, जनपद शामली तथा सुमित उर्फ विक्की पुत्र प्रेमचंद निवासी जलालाबाद थाना थानाभवन जनपद शामली हैं। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें