फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एनकाउंटर की तस्वीरें: दरोगा के हत्यारे कुख्यात 'सांडू' का दर्दनाक अंत, जांबाज अफसरों ने ऐसे किया ढेर

Tue, 16 Jul 2019 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 8
मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम व अस्पताल में मृत बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मंगलवार सुबह मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में हुई बदमाशों के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी सुपारी किलर रोहित निवासी जोहरा और उसके साथी 50 हजार के इनामी राकेश यादव निवासी अयोध्या को मार गिराया, वहीं उनके दो साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में एक एसआई और एसओजी का एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। आगे तस्वीरों में जानें कैसे जांबाज पुलिस अफसरों ने कुख्यात बदमाशों को किया ढेर:-

2 of 8
मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पिछले माह 2 जुलाई को सालारपुर के पास मिर्जापुर पुलिस पर फायरिंग करके बदमाशों ने सुपारी किलर रोहित को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाया था। इस दौरान बदमाशों की गोली से मिर्जापुर के एसआई दुर्ग विजय सिंह घायल हो गए थे, जिनकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

 

3 of 8
मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वे जोनल चेकिंग पर निकले थे। बिलासपुर गांव के पास सुबह 4:30 बजे नई मंडी क्षेत्र में हाईवे पर एसएसपी अभिषेक यादव और एसपी सिटी सतपाल अंतिल चेकिंग करते मिले। 

इसी दौरान गांधीनगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अजय कुमार ने वायरलेस सेट पर सूचना दी कि भोपा रोड पर चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें चेकिंग के लिए रोका तो वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए हाईवे बाईपास की ओर भाग भाग गए हैं। 

4 of 8
मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात रोहित - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एडीजी, एसएसपी समेत पुलिस ने बाईपास हाईवे पर मोर्चा संभाला और पीछे से आ रही पुलिस को फायर कवरिंग दी। इस दौरान बिलासपुर चौक पर बदमाश बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बदमाश बिलासपुर रोड की ओर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने पीछा किया तो बरसात के कारण बाइक सवार दो बदमाश बाइक फिसलने से गिर गए। गिरे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इसी बीच बाकी दो बदमाश फरार हो जाने में सफल रहे। 

5 of 8
मुठभेड़ में घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उठाकर अस्पताल भिजवाया गया। रास्ते मे पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम रोहित पुत्र नेपाल निवासी जोहरा थाना मंसूरपुर और दूसरे ने अपना नाम राकेश यादव पुत्र पतिराम निवासी हैदर गढ़ अयोध्या बताया। दोनों बदमाशों को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
एडीजी ने बताया कि मुठभेड़ में चौकी इंचार्ज अजय कुमार और एसओजी के कांस्टेबल विनीत कपासिया गोली लगने से घायल हुए हैं, वह भी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
 
 

7 of 8
मंडी क्षेत्र में बिलासपुर गांव के पास घटना स्थल - फोटो : अमर उजाला
एडीजी के अनुसार सुपारी किलर रोहित पर संगीन मामलों के 40 मुकदमे और राकेश यादव पर 10 से 12 मुकदमे दर्ज हैं। फैजाबाद और आसपास के जिलों में उनकी अपराधिक हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है। रोहित को पुलिस अभिरक्षा में छुड़ाने में राकेश यादव भी शामिल थाम वह भी रोहित गैंग का सदस्य था। रोहित पर एक लाख और राकेश यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

8 of 8
मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात रोहित - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि पुलिस मेरठ के शातिर एक लाख के इनामी रह चुके भूपेंद्र बाफर समेत 6 बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। भूपेंद्र बाफर ने ही सूचीबद्ध माफिया सरगना सुशील मूंछ की हत्या कराने के लिए योजना बनाकर सुपारी किलर रोहित को पुलिस अभिरक्षा से छुड़वाया था।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें