भाई की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल पुराना मकान विवाद, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
परिवार में तीन भाई दिग्विजय, सचिन और दीपक पैतृक मकान को लेकर समय-समय पर भिड़ते रहे थे। दीपक अपना हिस्सा बेचने की जिद कर रहा था, जबकि बड़ा भाई दिग्विजय अपने परिवार के साथ आगे दूसरे मकान में रहता है।
30 नवंबर को दिग्विजय के बेटे मयंक वर्मा की शादी है। तैयारियां चल रही थीं, लेकिन सचिन की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सचिन के तीन बच्चे वासु(13), कीर्ति(11) और हन्नू(3) अपने पिता की मौत से बेसहारा हो गए।