फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-Ul-Fitar: वेस्ट UP में शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई नमाज, अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ, दिखा फलस्तीनी झंडा

Mon, 31 Mar 2025 09:20 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ी चाैकसी के बीच ईद की नमाज अदा की गई। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। ड्रोन से निगरानी की गई। मेरठ में फलस्तीन की झंडा लेकर भी अकीदतमंद नमाज अदा करने पहुंचे। देखें मेरठ समेत वेस्ट यूपी में कैसा रहा माहाैल
विज्ञापन
1 of 7
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
ईद उल फितर का पर्व आज ईद की नमाज के साथ धूम धाम से मनाया जाएगा। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में सुबह से ही ईदगाह और अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। मेरठ में पुलिस सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का खाका तैयार कर लिया है। नौ बिंदुओं में रूट डायवर्जन प्लान तैयार है। सुबह पांच बजे से दोपहर लगभग 12 बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों पर हल्के और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। संवेदनशील क्षेत्र, मिश्रित आबादी और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार दिल्ली व बागपत की तरफ से भैसाली बस अड्डे जाने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से सरधना फ्लाईओवर से मुड़कर कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल होते हुए जाएंगी। वापसी में दिल्ली गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसे इसी मार्ग से जा सकेंगी।

मुजफ्फरनगर से गढ़मुक्तेश्वर या मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को जीरो माइल चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहे, जेल चुंगी होते हुए यूनिवर्सिटी से गढ़ रोड से जा सकेंगे। हापुड़ जाने वाले वाहन यूनिवर्सिटी होते हुए तेजगढ़ी चौराहे से एल-ब्लाॅक से हापड़ की ओर जाएंगे।

विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में नमाज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शाही ईदगाह पर सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रहा। यहां ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों के बाजू पर काली पट्टी भी बंधी नजर आई। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल के विरोध में अलविदा जुमा के दिन भी कुछ अकीदतमंत काली पट्टी बांधकर पहुंचे थे। वहीं इस दाैरान ड्रोन से भी निगारानी की जा रही है।

विज्ञापन

3 of 7
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
बागपत ईदगाह में ईद की नमाज अता काराई गईl तकरीर में कहा कि मुल्क में सभी अमन चैन और भाईचारे से रहेl मिलजुलकर ईद का पर्व मनाएl भाईचारे से मिलजुल कर रहकर एकता की मिसाल कायम करेंl

बागपत ईदगाह में नमाज अदा करने से रोकने पर अकीदतमंदों ने  हंगामा किया। बागपत ईदगाह में जगह न होने पर एसपी अर्पित विजय  वर्गीय ने ड्रोन से ईदगाह में देखा कि जगह भर गई है। जिसके बाद पुलिस फोर्स को निर्देश करते हुए अकीदतमंदों को रोकने के लिए कहा,  जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया।



सीओ ने समझाया ईदगाह में बैठने की जगह ने अपनी अपनी मस्जिदों में नमाज अदा करें। ईदगाह के चारो और से पुलिस ने बुग्गी को गली के बीचो बीच खड़ी कर रास्ता रोक दिया। नमाज के बाद शहर काजी हबीब उर रहमान ने कहा भाई मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ कराई गई, सभी एकजुट होकर रहें। प्रशासन का सहयोग बहुत अच्छा रहा, नेताओं ने ईद की मुबारकबाद दी। 

4 of 7
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
शामली ईदगाह में अकीदतमंदों ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की और देश के अमन चैन की दुआ मांगी। इस दाैरान कड़ी चाैकसी रही।  
विज्ञापन

5 of 7
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में ईदगाह पर नमाज अदा करने पहुंचे अकीदतमंद फलस्तीन की झंडा लेकर नमाज अदा करने पहुंचे। सहारनपुर में भी फलस्तीन का झंडा लेकर अकीदतमंद पहुंचे और नारेबाजी भी की।

सहारनपुर में ईद उल फितर का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महानगर की ईदगाह में शहर काजी नदीम अख्तर ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि जिसने अल्लाह को छोड़ दिया उसे अल्लाह ने छोड़ दिया। सड़कों पर नमाज पढ़ने पर उन्होंने कहा कि यह भी अल्लाह की ही मर्जी है कि आप अपने ही जमीन पर नमाज अदा करें। उन्होंने  मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ की। उन्होंने कहा कि अल्लाह हमें इस काबिल बनाए की हम अपने मुल्क की तरक्की में सहयोग करें।

नमाज के बाद लोगों ने तिरंगा फहराकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में नमाजी मौजूद रहे। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान ईदगाह में भीड़ होने के चलते नमाजियों को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में भेजा गया। कुछ लोगों ने ईदगाह में नमाज पढ़ने की बात कही जिस पर उन्हें समझकर इस्लामिया इंटर कॉलेज भेज गया।

फिलिस्तीन के समर्थन में कुछ लोगों ने नमाज अदा करने के बाद फिलिस्तीन का झंडा भी लहराया। नमाज से पहले जिन लोगों ने फितर को अदा नहीं किया था उन्होंने फितरे की रकम को अदा किया। इस दौरान  सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल पर्याप्त संख्या में मौजूद रहे। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह साजवान को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

6 of 7
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
164 ईदगाह और 515 मस्जिदों में हुई नमाज
जनपद में 164 ईदगाह व 515 मस्जिद हैं, जहां पर ईद की नमाज अदा की गई। शासन का आदेश है कि ईद की नमाज सड़क पर अदा नहीं होगी। इसकी तैयारी में पुलिस जुट गई है। बीते वर्ष मस्जिदों के बाहर नमाज अदा कर सड़क पर यातायात बाधित करने के मामले दर्ज हुए थे। इस बार भी पुलिस ने ईद की नमाज सड़क पर अदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ईद उल फितर को लेकर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं। स्पष्ट आदेश हैं कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं होगी। परंपरा से हट कर कोई भी आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नमाज के दाैरान तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर की नमाज सड़क पर अदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तो होगी ही, साथ ही उनका पासपोर्ट निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी पासपोर्ट कार्यालय भेजी जाएगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने धर्म गुरुओं के साथ भी बैठक कर हिदायत दी है। ईदगाह के अलावा आसपास की मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाए। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर की ओर से जोन के सभी जिलों की पुलिस को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें