मेरठ शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान कासमी के बेटे कारी हस्सान ने नमाज अदा कराई, जबकि शाहीजामा मस्जिद में शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
1 of 10
ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा करते अकीदतमंद व सुरक्षा में तैनात पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
ईद-उल-अजहा के मौके पर भले ही पहले जैसी रौनकें न हों, लेकिन त्योहार का उत्साह बरकरार है। मंगलवार को मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह लोगों ने ईदगाहों और अपने घरों में नमाज अदा की और फिर एक दसूरे को ईद की मुबारकबाद दी। मेरठ में बकरीद के त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घंटाघर से लेकर बेगमपुल तक पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
2 of 10
नमाज अदा करते अकीदतमंद
- फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ के हापुड़ रोड पर मस्जिद भूरे शाह में अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। वहीं ईदगाह पर भी पुलिस का पहरा रहा, बहुत कम संख्या में लोगों को ईदगाह के बाहर नमाज अदा करने की अनुमति दी गई।
मेरठ की शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान कासमी के बेटे कारी हस्सान ने नमाज अदा कराई, जबकि शाहीजामा मस्जिद में शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले तकरीर करते हुए शहरकाजी ने कुर्बानी की शुरुआत के बारे में बताया।
4 of 10
नमाज अदा करते अकीदतमंद
- फोटो : Amar Ujala Meerut
शहर की शाही जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज से पहले शहरकाजी ने तकरीर की, जिसके बाद अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमनो-अमान की दुआ मांगी।
विज्ञापन
5 of 10
ईद-उल-अजहा के मामौके पर चाचौराहाहों पर
- फोटो : Amar Ujala Meerut
बकरीद पर सफाई और पशु अवशेष उठाने में निगम का अमला सुबह से ही जुटा रहा। खासकर मुस्लिम इलाकों में दिन निकलने से पहले ही सफाई कर्मी पहुंच गए और चूना डाला गया, वहीं कई स्थानों पर चौराहों पर रंगोली भी सजाई गई।
विज्ञापन
6 of 10
मेरठ के घंटाघर पर तैनात पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि ईद के मद्देनजर ड्यूटी लगाई गई है। सीओ अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर हर स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। कोरोना के दृष्टिगत गाइडलाइन जारी की गई है, जिसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
थानों की फोर्स के अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। पीएसी की तीन कंपनियां भी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगी।
विज्ञापन
7 of 10
ईद-उल-अजहा के मामौके पर तैनान आरएएफ
- फोटो : Amar Ujala Meerut
प्रतिबंधित स्थानों पर नहीं होने देंगे कुर्बानी
एसपी सिटी ने कहा कि प्रतिबंधित जगहों पर कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। इबादत स्थलों पर नमाज की इजाजत नहीं है, इसको लेकर पुलिस विशेष तौर पर निगरानी रखेगी। व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी गणमान्य लोगों से पुलिस द्वारा सहयोग लिया गया।
8 of 10
ईद-उल-अजहा, नमाज
- फोटो : Amar Ujala Meerut
बागपत में ईद-उल-अजहा पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले की सभी ईदगाहों पर पुलिस तैनात रही, नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों को पुलिस ने वापस लौटा दिया। घरों में ही ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में भी कम ही संख्या में लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। बाजारों में भीड़भाड़ रही, बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
9 of 10
ईद-उल-अजहा के मौके पर देशहित में पढ़ी गई नमाज
- फोटो : Amar Ujala Meerut
सहारनपुर में ईद उल अजहा के अवसर पर सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित ईदगाह मैदान पर शहर काजी नदीम अख्तर ने ईद की नमाज अदा कराई। कोरोना की गाइडलाइंस की वजह से चुनिंदा लोग ही इसमें शामिल हुए, जबकि हर साल ईद की नमाज में हजारों लोग ईदगाह मैदान पर इकट्ठा होते थे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी ईदगाह मैदान के आसपास तैनात रहे।
सहारनपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज
- फोटो : Amar Ujala Meerut
मुजफ्फरनगर में ईद-उल-अजहा का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। घरों और मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। मुल्क और कौम की सलामती की दुआ की गई। इसके बाद कुर्बानी की रस्म की गई। ईदगाह पर पुलिस का पहरा रहा। ईदगाह पर नमाज नहीं पढ़ी गई।