फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में धूम-धाम से मन रहा ईद का त्योहार, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद

Wed, 05 Jun 2019 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
बागपत में ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पूरे भारत में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर एक माह से रमजान रख रहे रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों में ईद की नमाज अदा की गई। देखें तस्वीरें 

 
विज्ञापन

2 of 10
मेरठ में ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में विभिन्न स्थानों पर ईद  की नमाज अदा की गई। यहां सुबह से ही अकीदतमंद ईदगाहों पर जमा हुए और नमाज अदा की। मवाना किठौर में भी ईदगाह पर नमाज अदा की ।

 
विज्ञापन

3 of 10
मेरठ में ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ईद की नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। सड़कों पर भारी संख्या में रोजेदार एकत्र हुए। जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। 

 

4 of 10
ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बागपत में भी बरनावा ईदगाह और बिनौली में अलग अलग स्थानों पर आसपास नमाज अदा की। इस दौरान ईदगाहों के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 

 
विज्ञापन

5 of 10
ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही देशभर की मस्जिदों, ईदगाहों में नमाज पढ़ने वालों का तांता लगा रहा। पूरे एक माह रमजान के बाद आए इस मुकद्दस पर्व का हर रोजेदार को इंतजार रहता है।  

 
विज्ञापन

6 of 10
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
इस पर्व में बनने वाली सेवईंया के पीछे ही इसका असली महत्व छिपा है। सेवईयों की मिठास संदेश देती हैं कि हम सबको भी एक दूसरे के साथ प्यार और सौहार्द के साथ रहना चाहिए।

 
विज्ञापन

7 of 10
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर रोजेदारों ने जहां एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दीं। वहीं नन्हें रोजेदार भी कई जगह ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगाते नजर आए। 

8 of 10
बागपत में ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ईद का त्योहार प्यार और भाईचारे का यह पर्व है। यह हमें सिखाता है कि इंसान को दूसरे इंसान के साथ प्यार से रहना चाहिए।

9 of 10
शामली में ईद की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में आस्था की नमाज के बाद लोगों ने हजरत मौलाना इफ्तेखार उल हसन की कब्र पर जाकर ईद की नमाज पढ़ी और फातिहा पढ़ा।
विज्ञापन

10 of 10
सहारनपुर में ईद की नमाज दौरान मौजूद डीएम -एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई, डीएम -एसएसपी, महापौर और अन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें