शहर के कई शैक्षणिक संस्थानों में दीपावली के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें कहीं छात्र व छात्राओं ने फैशन शो में जलवे बिखेरे तो कहीं एक से एक डांस पेश किए। वहीं सैंट मैरीज के वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र छात्रओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देखें ये कुछ चुनिंदा तस्वीरें:-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
मेरठ न्यूज
विनायक विद्यापीठ संस्थान में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन तथा मेरठ दक्षिण विधान सभा से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है।
विज्ञापन
3 of 9
मेरठ न्यूज
आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. गौरव कौशिक, चीफ प्रॉक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस मेले में विभिन्न कॉलेज एवं इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भ्रमण किया।
4 of 9
मेरठ न्यूज
बीसीए, बीबीए, बीएससी, तथा बीएड, बीपीईएस व अन्य सभी विभागों के बच्चेां ने मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रियंका यादव, दीपिका शर्मा, पायल वर्मा, किरण सिंधु, अंकिता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सेंट मेरीज स्कूल वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
5 of 9
मेरठ न्यूज
'रख लो ये सारी जमीं, हमारी मंजिल तो चांद तारों के पास है।' ऐसे ही संदेशों के साथ छोटे बच्चे मंच पर उतरे। मौका था सेंट मेरीज एकेडमी के वार्षिकोत्सव समारोह का। सेंट मेरीज एकेडमी में वार्षिक मोहत्सव समारोह मनाया गया।
विज्ञापन
6 of 9
मेरठ न्यूज
शुभारंभ मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल राष्ट्रीय राइफल्स इंटीग्रेटिड एचक्यू मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सहरावत सेना मेडल ने किया। स्कूल क्वायर व बैंड ने संगीत प्रस्तुति देकर शुभारंभ किया। बच्चों ने स्वागत नृत्य किया।
विज्ञापन
7 of 9
मेरठ न्यूज
जूनियर सेक्शन से 650 बच्चों ने प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण थीम पर पूरा आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने अनेकता में एकता का संदेश दिया। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को नृत्य, नाटिका के जरिए दिखाया गया। छात्रों ने पंजाबी डांस, लेबर नृत्य, अंग्रेजी गीतों पर नृत्य किया।
8 of 9
मेरठ न्यूज
भांगड़ा, भरतनाट्यम, आदिवासी नृत्य, कबीलाई नृत्य, लावड़ी, सालसा, राजस्थानी नृत्य आदि की प्रस्तुतियां दी। जूनियर विंग के बच्चों ने टूर दे डांस किया। द ड्रीमर एंड हिज अमेजिंग कोट की प्रस्तुति दी।
बच्चों ने जर्मनी, ब्राजील, अर्जेंटीना के डांस भी किए। सीनियर सेक्शन से 700 छात्रों ने भाग लिया। नैतिक मूल्यों पर नाटिका का मंचन किया। प्रिंसिपल रेव्हेन ब्रदर डेनिस ने सभी का आभार दिया। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, दीवान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एचएम राउत उपस्थित रहे। एक्समा से नीरज नारंग, ऐनुद्दीन शाह मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें