बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। जहां एक ओर बिजनौर में बारिश से लोगों को राहत मिली तो वहीं दूसरी और कई जगह ऐसा जलभराव हुआ कि लोगों के मकान तक ढह गए। जिले में आफत जैसे हालात पैदा हो गए और कई बच्चे मरने से भी बचे।
विज्ञापन
2 of 6
शहर में बाढ़ जैसे हालात
जनपद के चंदक में मकान गिरने से तीन बच्चे बाल-बाल बचे। बताया जाता है कि एक मकान की दीवार गिरने से दबकर भैंस घायल हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
शहर में बाढ़ जैसे हालात
शेरकोट में कस्तूरबा बालिका विद्यालय में भी बारिश का पानी भरा हुआ है। छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
4 of 6
शहर में बाढ़ जैसे हालात
मूसलाधार बारिश पड़ने से नूरपुर के स्योहारा मार्ग पर ग्राम भूतपुरी में पुलिया धसने से एक बड़ा वाहन उसमें फंस गया। इससे यातायात थम गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्ई घंटे दोनों ओर जाम लगा रहा। नूरपुर से स्योहारा तक पूरे मार्ग में गढ्ढे बने हुए है।
विज्ञापन
5 of 6
शहर में बाढ़ जैसे हालात
शहर की गलियों में पानी इस कदर भरा हुआ कि जैसे बाढ़ आ गई हो। दफ्तर, स्कूल, बाजार और रोजाना के काम पर जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।