फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder Meerut: हर तरफ बिखरा था खून, नानी-धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खौफनाक थी वारदात

Mon, 08 Aug 2022 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां नौचंदी थानाक्षेत्र में एक महिला और उसकी धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी थीं। डबल मर्डर की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे। छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस के अनुसार मकान में पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार मेरठ के शास्त्री नगर में डी-ब्लॉक स्थित रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही के मकान में उसकी पत्नी और नातिन समेत दो लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है। गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दाे माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।

 

4 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताली की।
विज्ञापन

5 of 6
नानी धेवती की हत्या, मेरठ में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी। हर तरफ खून बिखरा हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पहुंचे आईजी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे। सामान भी घर का बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें