फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: सगे भाइयों की हत्या में बड़ा खुलासा, दोस्त ही बन गए दुश्मन, इस बात पर खून से रंगे हाथ

Wed, 15 Jan 2020 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर में मंगलवार दोपहर को दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। एकसाथ दो हत्याओं को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि दोनों भाइयों के दोस्त ही थे। पुलिस ने भाइयों के कातिल दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे जानें आखिर कैसे जिगरी दोस्त ही बन गए दोस्त के दुश्मन:- 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार किरतपुर थानाक्षेत्र के बांखरपुर ग्राम निवासी दो सगे भाई शिवम (22 वर्ष) आशीष (18 वर्ष) पुत्र देवेंद्र सिंह सोमवार शाम से लापता हो गए थे। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया लेकिन वे नहीं मिले। दोनों भाइयों के शव नजदीक ही गांव गंगावाला के जंगल में पड़े हुए मिले थे। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

3 of 6
खेत में पड़े मिले दोनों भाइयों के शव - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों ने इस मर्डर को बेहद क्रूरता से अंजाम दिया गया था। हत्या के दौरान एक युवक को गोली मारी गई थी जबकि दूसरे की चाकू मारकर हत्या की गई थी। वहीं हत्या के बाद उसकी नाक भी काटी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मृतकों के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

4 of 6
जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों की हत्या उनके दोस्तों ने ही की थी। गांव के अंकित व सलमान ने आशीष और उसके भाई शुभम की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपियों ने अब तक बताया कि चारों गहरे दोस्त थे। अंकित और सलमान ने रविवार को ही दोनों भाइयों की हत्या कर दी थी और दोनों के शव खेत में फेंक दिए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोस्त गांव में अपने घरों पर ही थे। वहीं पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि जिस खेत में आरोपियों ने दोनों भाइयों की हत्या के बाद शव फेंके वह अंकित ने चार साल पहले बेच दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना की जानकारी लगने पर अधिकारी भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस दोनों आरोपियों से अभी गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस इस हत्या को पुरानी रंजिश के साथ साथ प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि पूरी वारदात का सच क्या है इसके बारे में पुलिस जल्द ही खुलासा करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें