बागपत के बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या को लेकर बुधवार को जिलेभर के व्यापारियों में गम और गुस्सा दोनों दिखाई दिए। इस गम व गुस्से के साथ ही व्यापारियों ने बागपत, बड़ौत में कई घंटे तक धरना भी दिया।
बागपत के बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या के विरोध में बुधवार को बागपत, बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी और छपरौली के बाजार बंद करके जुलूस निकाला गया। व्यापारियों और परिजनों ने हत्यारोपी अन्य बदमाशों का एनकाउंटर करने, एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी देने व शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग की है।
उधर, पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम निवासी गांव लुहारी को गिरफ्तार किया है। गांव के लोगों ने बाबूराम को छोड़ने और वरुण की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। सीओ ने मामले की जांच करके उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
2 of 11
बड़ौत में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस और भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस साल पुरानी रंजिश में मंगलवार की शाम बड़ौत में बस अड्डा चौकी के पास टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की लुहारी गांव के हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने साथियों संग मिलकर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
3 of 11
हत्याकांड के बाद व्यापारियों ने लगाया जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भागते वक्त हत्यारोपी वरुण लुहारी की भीड़ ने पिटाई कर दी और कई गोलियां भी मारी गईं थीं। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह को व्यापारी व उनके बेटे के शव घर पहुंचे। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीमों ने कई जगह दबिश दी और अन्य बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा।
4 of 11
बड़ौत में ट्रिपल मर्डर के बाद अस्पताल में लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई थानों की पुलिस तैनात रही, पैदल मार्च निकाला
बस अड्डे पर मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद छपरौली, रमाला, दोघट, बिनौली, सिंघावली अहीर थानों का पुलिसबल तैनात कर दिया गया। बृहस्पतिवार को बड़ौत में चौराहों समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर पुलिसबल तैनात रहा। इसके बाद बुधवार शाम एसपी सूरज कुमार राय समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिसबल के साथ पैदल मार्च निकाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
5 of 11
बागपत जिला अस्पताल में व्यापारी विकास की मौत के बाद पुलिस से नोंक-झोंक करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी
बागपत के बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या को लेकर बुधवार को जिलेभर के व्यापारियों में गम और गुस्सा दोनों दिखाई दिए। इस गम व गुस्से के साथ ही व्यापारियों ने बागपत, बड़ौत में कई घंटे तक धरना भी दिया। बागपत में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर व्यापारियों को मामले में कड़ी कार्रवाई और व्यापारियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया तो दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। वहां से कई व्यापारी बड़ौत में पीड़ित व्यापारी के घर भी पहुंचे। वहीं बड़ौत में नेहरू मूर्ति एक घंटा धरना देकर व्यापारियों ने पीड़ित व्यापारी के घर जाकर दुख साझा किया।
विज्ञापन
6 of 11
बागपत जिला अस्पताल में व्यापारी विकास की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत में बस अड्डे पर मंगलवार शाम को टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या से व्यापारियों के सब्र ने जवाब दे दिया। इस घटना के विरोध में बुधवार को जिलेभर के व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापार संघ के सभी पदाधिकारियों ने बातचीत करके दुकानें नहीं खोलने का निर्णय लिया। बड़ौत में बाजार पूरी तरह बंद रहा तो बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी में दोपहर करीब 12 बजे बाजार खोल दिया गया।
विज्ञापन
7 of 11
विकास की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। अहेड़ा से आए कालूराम, सिसाना के राजू, गौरीपुर के बिरम सिंह को बाजार बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। उद्योग व्यापार मंडल के सचिव संजय रूहेला के अनुसार बुधवार को बड़ौत, बागपत और अग्रवाल मंडी टटीरी के बाजार बंद होने से 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।
8 of 11
सोहनलाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश जिंदल ने बताया कि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और पुलिस पर सभी ने विश्वास जताया है। घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग किया जाएगा। बृहस्पतिवार को बाजार खोला जाएगा। अगर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई तो बृहस्पतिवार को बैठक करके व्यापारी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे और बाजार बंद करने पर निर्णय लेंगे।
9 of 11
बड़ौत में जुलूस निकालकर बाजार बंद करवाते व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों का एनकाउंटर हो, घरों पर बुलडोजर चले
दोहरे हत्याकांड के विरोध में कस्बे का बाजार बंद रहा। इसके बाद व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने बड़ौत में राज्यमंत्री केपी मलिक से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के परिवार की महिला को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने और व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग की। साथ ही दोहरे हत्याकांड में शामिल बदमाशों का एनकाउंटर कराने, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
10 of 11
बड़ौत में बुधवार को बंद किया गया बाजार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्र वंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई
बड़ौत में दोहरे हत्याकांड के विरोध में बुधवार को शहर का बाजार पूरी तरह बंद रहा। आक्रोशित व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकालकर राष्ट्र वंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई। इस मौके पर व्यापार संघ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा व वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज गोयल ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों का एनकाउंटर कराने की मांग की। इसके बाद बड़ौत पहुंचकर टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल के परिवार से मिले।
बड़ौत में जुलूस निकालकर बाजार बंद करवाते व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी करेंगे आंदोलन की रणनीति तैयार
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश जिंदल ने बताया कि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और पुलिस पर सभी ने विश्वास जताया है। घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग किया जाएगा। बृहस्पतिवार को बाजार खोला जाएगा, अगर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई तो बृहस्पतिवार को बैठक करके व्यापारी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।