फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर डे विशेष: कोरोना काल में डॉक्टरों की कहानी... पढ़िए उनकी जुबानी, आईएमए करेगा योद्धाओं का सम्मान

Wed, 01 Jul 2020 12:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
डाॅ. तुंगवीर सिंह आर्य और डॉ. सुधीर राठी - फोटो : अमर उजाला
अपने परिवार से दूर रहना, घंटों पसीने में नहाए रहना, दमघोंटू पीपीई पहनकर ड्यूटी करना, मरीज का इलाज करना, खुद को संक्रमण से बचाना और कोरोना के खतरे से जीतने के इरादे से लड़ना, ये देश के कोरोना वॉर्ड में लड़ रहे हर चिकित्सक की कहानी है। यही वजह है कि इस बार का राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कोरोना योद्धाओं के नाम है...
विज्ञापन

2 of 10
डाॅ. अविनाश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) कोविड-19 की ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों का सम्मान करेगा। देश में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा उम्मीदें दिन-रात मेहनत कर रहे और लोगों की जान बचा रहे चिकित्सकों से ही हैं।
विज्ञापन

3 of 10
डाॅ. नवनीत बाखला - फोटो : अमर उजाला
एक जुलाई का दिन चिकित्सकों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन हर वर्ष देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। कोरोना वायरस के फैलने के बाद से चिकित्सक से लेकर मेडिकल स्टाफ दिन-रात लोगों की मदद कर कोरोना से जंग में देश का साथ दे रहा है। कोरोना योद्धा छह से आठ घंटे पीपीई किट में रहते हैं। इस दौरान वह न तो पानी पी सकते हैं और न वॉशरूम जा सकते हैं। संक्रमण की वजह से अस्पताल के स्टाफ के लोग बीमार भी पड़ते जा रहे हैं। फिर भी वो ड्यूटी पर हैं।

4 of 10
डॉ. अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला
आईएमए बढ़ाएगा हौसला 
कोरोना संक्रमण से लड़ने में आज भी सबसे आगे यही डॉक्टर खड़े हैं। इन्हें भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता। आईएमए के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ने बताया कि वैसे तो इस मुश्किल वक्त में मरीज का ठीक होकर मुस्कुराते हुए घर लौटना ही इनका वीरता पुरस्कार है। लेकिन आईएमए इन्हें सम्मानित कर इनका हौसला बढ़ाएगा।
विज्ञापन

5 of 10
डाॅ. विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
इनका होगा सम्मान 
मेडिकल के कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य, कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. सुधीर राठी, डॉ. लोकेश कुमार, माइक्रोबायोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. अमित गर्ग और अन्य जूनियर डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा आईएमए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एसीएमओ को भी सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

बोले कोरोना योद्धा 

6 of 10
- डॉ. सुधीर राठी - फोटो : अमर उजाला
लोगों के काम आ रहे 
कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण परिवार से अलग रहने को भी मजबूर हुए। पर खुशी है कि इस महामारी में लोगों के काम आ रहे हैं। खुशी है कि योगदान दे रहे हैं। - डॉ. सुधीर राठी
विज्ञापन

7 of 10
- डॉ. अमित गर्ग - फोटो : अमर उजाला
लड़ाई में दे रहे योगदान
इस संकट काल में भले ही हम संक्रमण के खतरे से परिवार से नहीं मिल पाए। लेकिन इस बात का संतोष है कि इस संक्रमण से लड़ने में अपना योगदान दे रहे हैं। - डॉ. अमित गर्ग 

8 of 10
-डॉ. लोकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
यही हमारा धर्म और फर्ज
कोरोना संकट काल में मरीज को उच्च स्तर की चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना हर चिकित्सक का धर्म और फर्ज है। हम इन दोनों को बखूबी निभा रहे हैं। - डॉ. लोकेश कुमार 

बोले कोरोना विजेता

9 of 10
- अश्वनी गर्ग, सूर्य नगर - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों का व्यवहार अच्छा था
मेडिकल में मुझे समय से खाना, नाश्ता और दवाइयां मिलती थी। साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाता था। चिकित्सकों का व्यवहार भी अच्छा था। डॉक्टर हर मरीज को प्रोत्साहित करते थे। सभी की अच्छी तरह से देखभाल की जाती थी। - अश्वनी गर्ग ने कोरोना को दी मात।
विज्ञापन

10 of 10
मिशा, पूर्वा इमलियान - फोटो : अमर उजाला
बेहतर इलाज मिला
मुझे मेडिकल में बेहतर इलाज मिला। यही वजह रही कि मैंने कोरोना को मात दी। जब मैं मेडिकल में भर्ती थी तो मुख्यमंत्री कार्यालय से मेरे पास फोन भी आया था और यहां की व्यवस्था के बारे में पूछा गया था। डॉक्टरों ने दवाई के साथ मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत करने का काम भी किया। - मिशा ने कोरोना को दी मात।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें