पुलिस की शह पर जिला पंचायत के चेकपोस्ट की आड़ में हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली के खेल का खुलासा हुआ है। डीआईजी मेरठ की टीम ने छापेमारी कर चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करते पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लापरवाही पर एसपी अजय शंकर राय ने निवाड़ा चौकी इंजार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू करा दी है। यमुना पुल के दोनों ओर जिला पंचायत ने पशु, बालू और घास फूंस के ठेके छोड़े हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
अवैध वसूली पर धरे गए पुलिसकर्मी
यहां ठेकेदार चेक पोस्ट बनाकर निर्धारित शुल्क वसूलते हैं। डीआईजी केएस इमैनुअल को शिकायत मिली थी कि जिला पंचायत के ठेके की आड़ में पशु वाहनों के अलावा अन्य वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। डीआईजी ने टीम गठित की।
विज्ञापन
3 of 8
यूपी पुलिस
सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में टीम ने चेक पोस्ट पर छापेमार कार्रवाई की। जिला पंचायत के चेकपोस्ट पर अवैध वसूली के खेल का खुलासा हो गया। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से निर्धारित से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे।
4 of 8
अवैध वसूली मामला
छापे में पकड़े गए लोगों में शामली के टपराना निवासी दिलशेर पुत्र अनवर व शकील पुत्र शाबिर, फैजुल्लापुर निवासी नरेंद्र पुत्र बाल मुकंद, निवाड़ा निवासी संदीप पुत्र ऋषिपाल, हरियाणा के जींद के सैथली निवासी अनीस पुत्र वसाऊराम शामिल है। उसके पास से 40 हजार 30 रुपये बरामद हुए है। सरूरपुर चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने यहां से पकड़े गए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
5 of 8
अवैध वसूली का खुुलासा
उधर, एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत पर निवाड़ा चौकी पर सीओ श्वेताभ पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार, कांस्टेबल सलेख चंद, कांस्टेबल अरूण कुमार, उपेंद्र सिंह, जर्रार हुसैन, कांस्टेबल प्रशांत कुमार, अवनीश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
यूपी पुलिस
जिला पंचायत के रशीद के नाम पर यहां निर्धारित से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि लोगों एक सौ रुपये से पांच हजार रुपये तक अधिक लिए जाने का मामला सामने आया है। इसी तरह की शिकायतें भी की गई थी। जिला पंचायत की चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का विरोध करने पर ट्रक चालक को २० दिन पहले पीट दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। तब किसी तरह यह मामला शांत कराया गया था।
विज्ञापन
7 of 8
निवाड़ा पुलिस चौकी
लगातार मिल रही शिकायत पर सीओ श्वेताभ पांडेय ने जिला पंचायत के एक ठेके की चौकी यहां से बंद करा दी थी। इसके बाद दूसरे चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित जनपद की निवाड़ा चौकी सबसे ज्यादा बदनाम रही है। अवैध वसूली की चौकी के पूरे स्टाफ पर कार्रवाई हो चुकी है। उसके बाद भी पुलिसवाले सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। करीब डेढ़ साल पहले भी अवैध वसूली पर तत्कालीन एसपी जेके शाही ने भी पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया था।
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें जिला पंचायत के चेकपोस्ट पर दिलशाद निवाड़ा ने छोड़ा था। उसी के निर्देश में वह यहां काम कर रहे थे। उधर, अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप सक्सेना का कहना है कि जिला पंचायत ने टेंडर छोडे हुए हैं। किस जगह कितना शुल्क वसूला गया, उन्हें जानकारी नहीं है। वह इस मामले की जांच कराएंगे।