अफसरों से बात करता युवक
- फोटो : Amar Ujala Meerut
भाई से फोन करके की थी बात
पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र ने अपने भाई गंगाशरण को फोन करके कहा था कि वह कचहरी में शिकायती पत्र लिखवा रहा है। आज वह अधिकारी से मिलेगा। रिंकू व उसके भाई पिंटू की शिकायत करेगा। अब वह उनके उत्पीड़न से बहुत परेशान हो गया है। जिस पर गंगाशरण ने कहा कि घर आ जाओ। यहां बैठकर बात करेंगे। इसके बाद देवेंद्र ने फोन काट दिया। पौने दो बजे पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी कि देवेंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। यह सुनते ही परिवार के लोग सन्न रह गए। मौत के बाद उसकी पत्नी राजवती, बेटे प्रियांशु, दिव्यांशु और बेटी मनीषा, साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के लोग कह रहे थे कि देवेंद्र तूने ये क्या कर दिया।