फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दीपावली चाइनीज झालर छोड़ें, देश की मिट्टी से सजाएं करें घर, खरीदें ये चीजें  

Mon, 29 Oct 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
ईकोफ्रैडली दिवाली मनाने और मेक इन इंडिया को बढ़ाने के लिए इस दिवाली देश की मिट्टी से जुड़ें। चाइनीज झालरों और विदेशी सामानों की बजाय मिट्टी के डेकोर से घर सजाएं। घर सजाने के लिए बाजार में मिट्टी के कई डिजायन के दीपक और डेकोर्स हैं। जिन्हें बेडरूम, ड्राइंग रूम, लाइब्रेरी से लेकर किचन और आंगन में सजा सकते हैं। बाजार में कोलकाता और गुजरात से बनकर टेराकोटा व मिटटी के अन्य आइटम आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
meerut news
मिट्टी के विंडचाइम, कंडील, दीपक, मटकियां, शुभ-लाभ, सीनरी, पिलर, कॉर्नर, मूर्तियां व अन्य सामान बाजार में हैं। टेराकोटा के साथ सामान्य डिजायन में बने डेकोर्स हैं। दिवाली पर घर को दीपकों की रोशनी से जगमगाने के साथ घर दीपक की खूबसूरती से सजेगा। दिवाली के बाजार में एक से बढ़कर एक दीपक आए हैं। एक या दो सिंगल दीपकों के साथ 11 दीपकों की दीपमाला भी बाजार भी है। डिजायनर दीपक, दीपमाला और डिजायनर हटरी का बाजार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन

एक साथ जलेंगे 21 दीपक

3 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सिंगल दीपक, डिजायनर बड़ा दीपक, वैक्स दीपक के अलावा मार्केट में इस बार टेराकोटा के बड़े दीपक भी हैं। गुलदस्ते, गांव की गोरी और विभिन्न डिजायन वाले इन दीपमालाओं में एक साथ 7, 11 और 21 दीपकों को जोड़ा गया है। मिट्टी के बड़े दीपक थाल हैं। सूरज, चंद्रमा, तारे, फूल, चक्र के आकार में ये दीप थाल बनाए गए हैं। जो देखने में खूबसूरत हैं, इन्हें एक साथ जलाया जा सकता है। इसकी कीमत 250 से 550 रुपये है।
 

जलाने के साथ सजाएं दीपक

4 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के दीपक केवल घर को जगमगाने के काम नहीं आएंगे, बल्कि ये ड्राइंग रूम की शोभा भी बढ़ाएंगे। सिंगल डिजायनर और कलरफुल दीपक, मिट्टी दीपक, स्टोन दीपक, कुंदन दीपक, पीतल के दीपक, पंचधातु का दीपक साथ ही विभिन्न सजावटी सामानों से मिट्टी, टेराकोटा के दीपक सजाए गए हैं। दीपकों पर स्टोन, सिरोस्की, गोटापत्ती, पेंटिंग कलर से डिजायन बनाए गए हैं। गोल दीपकों के अलावा गणेश-लक्ष्मी दीपक, फूल, पंच फूल दीपक, पत्ती दीपक, शंख, डमरु आकार के दीपक बाजार में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्स दीपकों की भी डिमांड

5 of 5
मेरठ न्यूज - फोटो : meerut news
सेफ और साफ सुथरा होने के कारण लोगों को वैक्स के दीपक भी खासे पसंद आ रहे हैं। 10 रुपये प्रति दीपक कीमत वाले ये दीपक विभिन्न डिजायन और आकार में मौजूद हैं। सिंगल दीपक के अलावा इनके गिफ्ट्स पैक भी हैं। जिन्हें उपहार में भी दे सकते हैं। अरोमा के वैक्स दीपकों में कई प्रकार की खुशबू भी हैं। इनकी कीमत 20 से 500 रुपये तक है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें