फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ दीपक हत्याकांड: खुद बदला लेने का एलान, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जल्द होगी महापंचायत

Wed, 05 Oct 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
गांव में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
चर्चित दीपक त्यागी हत्या मामले में समाज सेवी मुखिया गुर्जर ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनकी मांग पूरी नहीं करता तो वह खुद हत्यारों से बदला लेंगे। इस दौरान भाजपा सरकार, मंत्री दिनेश खटीक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। दीपक को इंसाफ दिलाने के लिए 36 बिरादरी के लोग एक साथ रहेंगे। 

किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा है कि वह पुलिस प्रशासन की गलत नीति समझ गए। पीड़ित परिवार की मांग पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। सचिन सिरोही का कहना है कि छह इंच गढ्ढे में कटा हुआ सिर बरामद होना बताया है। पुलिस ने गलत खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
धरना रोका, मंत्री-पूर्व विधायक पहुंचे
डीएम-एसएसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीण शांत हो गए। धरना खत्म करने पर सहमति बन गई। तभी कुछ लोग वहां पर पहुंचे और बोले कि मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी आ रहे है। धरना रोका गया और लोग इंतजार में बैठ गए। मंत्री और पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि पीड़ित पिता को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
धरने में बोलते मांगेराम त्यागी - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने कहा कि फोन पर मुख्यमंत्री से बात करा दो। मंत्री ने कहा कि फोन पर बात नहीं होगी। जिस पर कुछ लोगों ने नारेबाजी की। धरने प्रदर्शन पर भाजपा नेता अजित सिंह, रालोद नेता नरेंद्र खजूरी, पुजारी श्रीयति सूर्यनंद सरस्वती, विहिप नेता दीपक त्यागी, राकेश त्यागी, निशी त्यागी अन्य लोग मौजूद रहे।

4 of 7
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस पर भरोसा नहीं, एसपी बागपत से कराओ जांच
ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि मेरठ पुलिस पर भरोसा नहीं। गलत खुलासा किया और पीड़ित परिवार की भावना को ठेस पहुंचाई। वारदात करने वालों से मेरठ पुलिस की सेटिंग होना बताकर ग्रामीणों ने एसपी बागपत नीरज जादौन से जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

5 of 7
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बोले, जब तक सीबीआई या एनआईए से जांच के आदेश नहीं होते, तब तक एसपी बागपत से जांच कराओं। मेरठ पुलिस असली हत्यारों को बचाने में लगी है। फ्रिज में कटे हुए सिर को गढ्ढे से बरामद होने की झूठी कहानी बना रही है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। खुलासा करने वाले पुलिस वालों पर भी  कार्रवाई की मांग गई है।
विज्ञापन

6 of 7
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
नौ अक्तूबर को महापंचायत का करेंगे एलान
मांगेराम त्यागी ने कहा कि नौ अक्तूबर को खजूरी गांव में महापंचायत का एलान करेंगे। पुलिस प्रशासन और सरकार ने पीड़ित परिवार की मांग पूरी नहीं की तो त्यागी समाज समेत 36 बिरादरी के संभ्रात लोग सड़क पर आंदोलन करेंगे। डीएम ने आश्वासन दिया कि सभी पांच मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव के दीपक त्यागी (20) की करीब आठ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। हत्यारे दीपक का सिर काटकर ले गए थे, जबकि सिर कटी लाश जंगल में पड़ी मिली थी। पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी से कटा सिर बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फैमीद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी फैमीद ने पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी से दीपक के अवैध संबंध थे। उसने बताया कि समझाने के बाद भी दीपक मान नहीं रहा था। जिसके बाद दीपक की हत्या की साजिश रची। इसके बाद फैमीद नट ने आसिफ के साथ मिलकर दीपक को 26 सितंबर की रात को पहले शराब व सुल्फे वाली बीड़ी पिलाई और फिर तलवार से सिर काट दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें