फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर हमले के आरोपी के पिता की मौत, महिलाएं थाने पर बेहोश, देखें तस्वीरें

Sat, 12 Aug 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
1 of 9
पिता के शव पर बिलखती बेटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राज्यमंत्री अतुल गर्ग की कार और उसमें बैठे नूरपुर के विधायक लोकेंद्र चौहान पर हमले के प्रकरण में एक आरोपी के पिता की मौत पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों थाने के सामने शव रखकर धरने पर बैठ गए। कुछ लोगों ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ की भी कोशिश की। शव लेने पहुंची एंबुलेंस में तोड़फोड़ की गई। इंस्पेक्टर को घेर कर उनके साथ धक्का मुक्की की गई।
विज्ञापन

2 of 9
थाने में बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन से उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा हुआ था और शुक्रवार को छोड़ा। पुलिस उत्पीड़न के सदमे से उनकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था और अधिकारी ग्रामीणों और मृतक के परिवारीजनों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 9
थाने में बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फजीहत से बचने और ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस ने हवालात में बंद अन्य लोगों को आनन फानन में दूसरे थानों में शिफ्ट कर दिया।  छह अगस्त को बिजनौर पीडब्लूडी  गेस्ट हाउस पर राज्यमंत्री अतुल गर्ग की गाड़ी और उसमें बैठे  विधायक लोकेंद्र  चौहान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने जांच के बाद गांव डेहरी माहेश्वरी के नृपेद्र राठी का नाम आरोपियों में शामिल किया था।

4 of 9
थाने में परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरोप है  कि  पुलिस ने नृपेंद्र की गिरफ्तार को दबाव बनाने के लिए उनके पिता जसवंत सिंह  (65) को पुलिस ने तीन दिन से अवैध रूप से हिरासत में रखा हुआ था।
विज्ञापन

5 of 9
थाने के बाहर खड़ी फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार को नृपेंद्र राठी ने न्यायालय में पेश होकर अपनी जमानत करा ली, इसके बाद जसवंत सिंह को छोड़ा दिया गया। घर ले जाते समय रास्ते में इनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

6 of 9
थाने पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिवारीजन चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवारजन शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे शव लेकर कोतवाली आ गए। शव रखकर धरने पर बैठ गए। उधर जाट समाज के सदस्य भी  मौके पर पहुंच गए। ये लोग विधायक लोकेंद्र चौहान, उनके भाई सीपी सिंह, पूर्व विधायक रुचि वीरा, एसपी अतुल गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 9
परिजन को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस दौरान भीड़ ने इंस्पेक्टर फतेह सिंह को भी घेर लिया। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाकर थाने से बाहर भेजा। इनका आरोप है कि विधायक के भाई सीपी सिंह गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे हैं और पुलिस परिवारीजनों व निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है।

8 of 9
थाने के बाहर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस दौरान पुलिस ने शव को ले जाने के लिए थाने में एंबुलेंस बुलाई, गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए, इसके बाद एंबुलेंस वापस चली गई। परिवारीजनों का आरोप है कि जसवंत सिंह बुजुर्ग थे और उनके हृदय की बाइपास सर्जरी भी हुई थी। 
विज्ञापन

9 of 9
थाने के बाहर परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वह लगातार पुलिस को सर्जरी से संबंधित कागजात दिखाकर उन्हें छोड़ने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा और उनका उत्पीड़न करती रही। पुलिस हिरासत में हुए टार्चर के सदमे से उनकी मौत हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें