मेरठ। बच्चा पार्क स्थित तिरुपति प्लाजा में स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रात में पत्नी और दोस्त ने सखूजा को फोन किया, जब फोन नहीं उठा तो उन्होंने फैक्ट्री के मैनेजर से जानकारी ली। घटना बृहस्पतिवार रात की है।
विज्ञापन
2 of 6
स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा का फाइल फोटो
एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक कारोबारी ने अपने लैपटॉप में अंग्रेजी में सुसाइड नोट टाइप कर अपने दोस्त विशाल घई को ई-मेल किया था। सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं अब जा रहा हूं, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। इस मेल को पुलिस और घर वालों तक पहुंचा देना। तुम्हारा भाई बहुत सपोर्ट रहा, मगर कुछ कर नहीं पाया इस लाइफ में। अब और हिम्मत नहीं है यार’। ‘भाई एक मिंटू के अलावा और कोई लाइफ में नहीं है। लाइफ में वो दूर है, हो सके तो टच में रहना’।
विज्ञापन
3 of 6
इसी पिस्टल से की आत्महत्या
वहीं अपनी पत्नी का नाम लिखते हुए लिखा कि ‘हो सके तो रितु के टच में रहना, अपकंट्री का देख लेना, यदि कोई समस्या आए तो उसके लिए मिंटू को भी मेल भेज रहा हूं। फाइनेंस के बारे में भी देख लेना’। साथ ही लिखा है कि ‘पिस्टल को बेचकर पैसा मिल जायेगा कुछ, बाकी बस एक और बात ध्यान रखना कि मेरे जनाजे के बाद ऊपर वाले शमशान घाट भी ना वो आएं तो मेरी आत्मा को शांति मिलेगी’।
4 of 6
कारोबारी ने की आत्महत्या
इसके बाद मैनेजर ने एक युवक को मौके पर भेजा। ऑफिस का गेट नहीं खुलने पर पड़ोसी व्यापारियों ने ऑफिस का गेट तोड़कर लहूलुहान हालत में उन्हें बाहर निकाला और सांस चलने की उम्मीद में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कारोबारी की पत्नी सरधना के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। सदर बाजार थाना क्षेत्र के दालमंडी निवासी रजनीश सखूजा (40) पुत्र अशोक का बच्चा पार्क स्थित तिरुपति प्लाजा में तीसरी मंजिल पर जीएसए नाम से स्पोर्ट्स ऑफिस है। जबकि सूरजकुंड पर ग्लोबल ओरा स्पोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम से शोरूम है, वहीं परतापुर में स्पोर्ट्स फैक्ट्री है।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस
रात में उनकी पत्नी रितू सखूजा ने फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। जिसके बाद उन्होंने पति के दोस्त विशाल को फोन कर जानकारी ली। लेकिन विशाल का भी फोन उन्होंने नहीं उठाया। बाद में महिला ने फैक्ट्री मैनेजर अमरदीप ने फोन कर युवक को भेजा। वहां आसपास के व्यापारी जुट गए और कंट्रोल रूम को सूचना दी। गेट तोड़कर देखा तो अंदर ऑफिस में टेबिल के पास रजनीश खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही लाईसेंसी पिस्टल मिली।
लालकुर्ती एसओ देवेश शर्मा आसपास के लोगों के साथ रजनीश को जसवंत राय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लैपटाप में सुसाइड नोट मिलने की बात कही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें