बोल बम बम बम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ और वाहनों के आगे और ऊपर तिरंगा सजाए कांविड़यों का उत्साह खूब देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
हर हर महादेव
हरिद्वार जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ से ट्रेनें भी केसरिया रंग में रंग गई हैं। दिल्ली सहित अन्य शहरों से कांवड़िए हरिद्वार जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन बम-बम भोले के उद्घोष से गूंज रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
हर हर महादेव
वहीं कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता नीरज मित्तल की ओर से खिर्वा चौपले पर कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम क्षेत्र के संघ चालक दर्शन लाल अरोड़ा ने किया। मुख्यातिथि क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, महानगर प्रभारी श्रीचंद शर्मा रहे।
4 of 8
हर हर महादेव
वहीं, भाजपा नेता विनय विरालिया के तत्वावधान में शोभापुर फ्लाईओवर के पास कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया गया। बाईपास स्थित भोला रोड के निकट कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ रोहताश प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
5 of 8
हर हर महादेव
शिवरात्रि पर भगवान शिव को गंगाजल से नहलाने के लिए शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लाते हैं। मेरठ सहित दूसरे शहर और प्रदेशों के कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं लोकल के शिवभक्त भी हरिद्वार की तरफ रुख कर रहे हैं। बस अड्डे हो या फिर रेलवे स्टेशन। सभी पर भगवा रंग दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
हर हर महादेव
शनिवार को दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस दोपहर 12.28 मिनट पर और हरिद्वार पैसेंजर 12.50 मिनट पर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। दोनों ही ट्रेनों में कांवड़ियों का कब्जा दिखा।
विज्ञापन
7 of 8
हर हर महादेव
हाईवे पर शिवभक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं हाईवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी बल के साथ अब आरएएफ भी तैनात की गई है।
कोई सुख शांति तो कोई संतान के लिए कांवड़ लेकर आ रहा है। फरीदाबाद निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह 12 वर्ष से कांवड़ लेकर आ रहा है। कांविड़यों की संख्या में हर बार इजाफा हो रहा है। उसने अकेले ही कांवड़ लानी शुरू की थी, लेकिन अब उनका 15 लोगों का ग्रुप है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें