मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ बाइक से जा रहे डेयरी संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में दहशत में फैल गई। पीड़ित महिला ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, सूचना मिलते ही एसएसपी मंजिल सैनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी।एसएसपी ने तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
2 of 6
अस्पताल में विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार सरधना के घोसियान मोहल्ला निवासी हाजी अनीस उर्फ बबलू (50) का पड़ोसी हाजी मीनू और बाबू से 50 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। हाजी अनीस बाइक से शनिवार रात करीब नौ बजे पत्नी सोनिया के साथ डॉक्टर के यहां जा रहा था। झिटकरी मोड़ स्थित बिजलीघर के पास बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया।
आरोपियों ने हाजी अनीस की कनपटी से सटाकर गोली मारी। सोनिया को भी गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन वह बाल-बाल बच गई। आसपास के लोग अनीस को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
4 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अनीस के परिजनों ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ तो एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिसफोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड में मृतक के भाई गुलजार ने हाजी मीनू, बाबू, भीमू, अल्लावाला, साबिर, आमिर, इमरान, इरफान और आमिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या से क्षेत्र में तनाव है। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
देर रात एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सरधना संतोष कुमार व एसडीएम राकेश कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंची। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें