बागपत। शादी वाले घर में गैस सिलेंडर फट जाने से अफरा तफरी मच गई। घर में मेहमान आए हुए थे और सभी एक-दूसरे से बैठकर बातचीत कर रहे थे कि तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला समेत 11 लोग झुलस गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन
2 of 8
मौके पर इकट्ठा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुराना रोड गली नंबर छह में नदीम पुत्र वजीर का मकान है। वह राईस मिल मालिक है। उनके परिवार में शुक्रवार को शादी थी और मेहमान घर में भी थे। शनिवार को सुबह के समय नदीम की पत्नी हाजरा गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जब महिला चिल्लाई तो परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला। इससे सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और मकान में भी जगह-जगह दरार आ गई।
पढ़ें : मर्डर केस : करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए जरायम के कुख्यातों में खूनी जंग
विज्ञापन
3 of 8
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धमाके की आवाज और चीख पुकार सुनकर लोग उधर दौड़े और घायलों को निजी अस्पताल में भेजा। आग लगने से हाजरा पत्नी नदीम, इरशाद पुत्र शब्बीर, आरिफ पुत्र नौशाद, इमरान पुत्र इनाम, मोहम्मद साजिद पुत्र इकबाल, इरफान पुत्र हनीफ, महीनुद्दीन पुत्र गुलाब नबी, फरमान पुत्र हनीफ, इनामुद्दीन, नदीम, अयूब गुराना रोड बड़ौत झुलस गए।
4 of 8
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिजनों ने सभी 11 झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर महिला को दिल्ली रेफर किया। महिला 90 प्रतिशत झुलसी हुई बताई गई है।
विज्ञापन
5 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सूचना पर सीओ रमाला, कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। इस हादसे के बाद गली नंबर छह और उनके मकान पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी और कोहराम मचा हुआ था।
पढ़ें : जीजा से अवैध संबंध मामले में युवती की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
दमकल कर्मी समय से नहीं पहुंचे
6 of 8
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ले के लोगों ने बताया हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन वह बहुत देरी से पहुंची। यदि समय से वे पहुंच जाते तो सिलेंडर फटने से बच सकता था, क्योंकि जो लोग सिलेंडर में लगी आग को बुझा रहे थे, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि पानी डालने से सिलेंडर फट सकता है। यदि दमकल कर्मी सूचना पर तुरंत पहुंच जाते तो वे इस दुर्घटना को बचा सकते थे।
विज्ञापन
एंबुलेंस देरी से पहुंची
7 of 8
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोगों ने कहा हादसे के बाद झुलसे लोगों को अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए काफी फोन किए, लेकिन एंबुलेंस घटना स्थल पर उस समय पहुंची, जब झुलसे लोगों को अपने स्तर पर ही लोग निजी अस्पताल ले जा चुके थे। इससे भी लोगों में आक्रोश है।
जिस समय सिलेंडर धमाके साथ फटा तो दूर-दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी और मोहल्ले के लोग दहशतजदा हो गए। उन्होंने पहले समझा कि कहीं बड़ा विस्फोट हुआ है, लेकिन जब धमाके के बाद लोग घरों से बाहर निकले तो पता चला कि सिलेंडर फटा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें