फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत की जमीन से तेल या गैस निकलने की 95 प्रतिशत संभावना, सैंपल की जांच करा रही ओएनजीसी

Sat, 13 Apr 2019 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
ग्राम किरठल की ओर जाने वाली सड़क व खेत में किया गया बोरवैल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत जिले में सिंधु सभ्यता और महाभारत काल से जुड़ी कई चीजें खुदाई के दौरान प्राप्त हो चुकी हैं। अब यहां कच्चे तेल के बड़े भंडार होने के संकेत मिले हैं। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन की टीम ने यहां जांच करनी शुरू कर दी है। तीन दिन बाद यह साफ हो जाएगा कि यहां पर कच्चा तेल अथवा गैस जमीन के भीतर मौजूद है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
इस जमीन से लिया गया सैंपल - फोटो : अमर उजाला
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव किरठल में सेटलाइट द्वारा एक स्थान पर गैस व कच्चा तेल होने की खोज की गई है। जिस जगह को सेटेलाइट द्वारा चिन्हित किया गया है। वह गांव के किसान बाबू की जमीन है। जैसे ही ओएनजीसी की टीम ने उसके खेत में गैस या तेल निकलने की बात कहीं तो किसान बाबू व आस-पास के लोग गदगद हो उठे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
किसान प्रदीप ने बताया कि इस खेत में किया जाएगा बड़ा बोर - फोटो : अमर उजाला
ओएनजीसी की टीम हालांकि यहां पहुंचकर इलाके का मुआयना कर चुकी है। वहीं किसान बाबू के खेत में खड़े गेंहू की कुछ फसल को टीम ने जांच के लिए कटवा भी दिया। कोलकाता से यहां पहुंची ओएनजीसी की टीम ने खेत में खुदाई कर तीन किलोमीटर के इलाके की जांच कराई। 
 

4 of 7
खेत में बोरवैल में जुटे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
टीम ने करीब 17 बीघा खेत की निशानदेही कर दी है। बताया जा रहा है कि दो हजार फिट से ज्यादा गहराई तक खुदाई कराई जा सकती है। टीम का मानना है कि यहां तेल या गैस निकलने की 95 प्रतिशत संभावना है। टीम ने शुक्रवार देर शाम इस इलाके से जमीन के कुछ सैंपल भी लिए और दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर पहुंचे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार टीम अब तीन दिन बाद फिर से यहां पहुंचेगी और खोज में जुटेगी। टीम यहां पर बोरवेल करेगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि यहां सेटेलाइट द्वारा चिन्हित जमीन में कच्चे तेल का भंडार है या फिर गैस मौजूद है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
इस खेत से लिया गया नमूना - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जांच करने पहुंची टीम ने चिन्हित जगह पर 170 फीट बोर किया जिसके बाद सैंपल लिया गया। टीम के मुताबिक यदि सैंपल पॉजिटिव आता है तो यहां दो हजार फीट तक खुदाई कराई जाएगी। तेल के भंडार होने की सूचना पर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं टीम के आने तक खेत में किसी के भी घुसने पर मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानकारी देता किसान प्रदीप - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय किसान प्रदीप ने बताया कि टीम के मुताबिक यहां कुछ दिन पहले हेलिकॉप्टर द्वारा ओएनजीसी की टीम ने सर्वे कराया था। शुक्रवार को उनकी टीम अपनी मशीनों और इंजीनियर्स की टीम के साथ पहुंची थी। टीम ने बताया कि यदि सैंपल सही निकलते हैं तो यहां बड़ा विस्फोट कर बड़ी मशीनों द्वारा इंजीनियर जांच करेंगे।

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें