एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से आठ सितंबर को बलात्कार की वारदात हुई थी। इसमें पीड़ित महिला ने गांव के मोनू गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी लगातार केस वापसी का दबाव बना रहे हैं। महिला के परिजनों पर भी इस घटना के संबंध में झूठी गवाही देने का दबाव बनाया जा रहा है।