फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ की तस्वीरें, सिपाही के पेट में चाकू से किए वार, जांबाज अफसरों ने गोकश किया ढेर

Thu, 21 May 2020 08:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
मुठभेड़ में गोकश घायल - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के दो जिलों में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने एक सिपाही के पेट में चाकू से वार किए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस अफसरों ने एक गोकश को ढेर कर दिया। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट- 
विज्ञापन

2 of 7
मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
सहारनपुर के गांव घाना खंडी में गोकशी का पता लगने पर पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ हो गई। गोकशी का एक आरोपी मारा गया, जबकि चाकू लगने एक सिपाही घायल हो गए। मौके से तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तमंचा, आठ कारतूस, छुरी, एक क्विंटल मांस, एक गोवंश, खाल, तराजू और अन्य उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

3 of 7
मुठभेड़ की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया बुधवार रात देहात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव घाना खंडी के जंगल में गोकशी के आरोपियों की घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। सिपाही वतन पंवार ने एक आरोपी को पकड़ा तो, सिपाही के पेट में तीन बार चाकू से वार कर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। जंगल में कॉबिंग करने पर गन्ने के खेत में रात ढाई बजे आरोपी घायल पड़ा मिला। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 of 7
तमंचा बरामद - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की पहचान विरासत उर्फ मालूल पुत्र यामीन निवासी घाना खंडी (सहारनपुर) के रूप में हुई, जो गोकशी का आरोपी है। पोस्टमार्टम में पता चला कि आरोपी को चार गोलियां लगी हैं। उधर, घायल सिपाही वतन पंवार को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गोली लगने से घायल 

5 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वहीं शामली में कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से उपकरण, भारी मात्रा में गोमांस और तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

6 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात तीन बजे गांव गोगवान के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की। आरोपियों ने तमंचे से फायर किए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी आबिद निवासी गांव हसनपुर लुहारी थाना थानाभवन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से घायल आबिद और गोगवान निवासी रूफल को गिरफ्तार कर लिया। आबिद को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से करीब तीन क्विंटल गोमांस, अवशेष, काटने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आबिद के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बरामद मांस का परीक्षण कराने के बाद उसे गड्ढे में दबवा दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि आबिद और रूफल के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें