फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां भूल नहीं पाईं वो खौफनाक मंजर, पिता की हत्या से टूट गया परिवार, देखिए तस्वीरें

Tue, 22 Sep 2020 06:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
दवा व्यापारी की पत्नी अंजीता भोपा थाना प्रभारी को खरी खोटी सुनाती हुई। संवाद - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की दुस्साहसिक हत्या के बाद पीड़ित परिजनों ने कस्बे से पलायन करने की घोषणा की। इसके बाद अधिकारियों और नेताओं ने परिवार को समझाया। इसके बाद परिजनों ने कस्बे से पलायन नहीं करने की बात कही। हालांकि अनुज की पत्नी और दोनों बेटियां उनके बड़े भाई के जिला अस्पताल स्थित आवासीय परिसर में रहने के लिए चली गईं। पत्नी व बेटियां कभी नहीं भूल पाएंगी वो खौफनाक मंजर-
विज्ञापन

2 of 5
बेटियों को एक लाख की राशि देते भाजपा युवा नेता अमित राठी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
मोरना कस्बा निवासी दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की गुरुवार की देर रात हुई दुस्साहसिक हत्या के बाद से उसका परिवार दहशत में है। पत्नी अंजीता व दो बेटियों कशिश व रिया की आंखों से खौफ का वो मंजर शायद ही कभी दूर हो सकेगा, जिसमें उन्होंने अपनी आंखों से परिवार के मुखिया को गोलियों से जख्मी होकर जमीन पर गिरते व जान गंवाते देखा था। यही वजह रही कि दवा विक्रेता की रस्म तेरहवीं संपन्न होते ही अनुज के बड़े भाई जगमोहन कर्णवाल ने उनकी पत्नी व दोनों बेटियों की सुरक्षा की खातिर परिवार समेत कस्बे से पलायन करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी ग्यारह हजार रूपये की धनराशि देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने कस्बे से सामान भी समेटना शुरू कर दिया, जिसके चलते सोमवार को भाजपा नेता के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हुआ और परिवार के समक्ष पलायन न करने की अनुनय-विनय की। पीड़ित परिवार को हरसंभव सुरक्षा का भी आश्वासन दिया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान हत्यारोपियों की अब तक फरारी के साथ ही घटना के समय पुलिस की लेटलतीफी को लेकर अनुज की पत्नी ने उन्हें जमकर नसीहतें दीं। सुरक्षा का आश्वासन मिलने पर शाम के समय आखिरकार पीड़ित परिवार ने पलायन न करने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम को अंजीता अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गईं, जहां वे अनुज के बड़े भाई जगमोहन कर्णवाल के आवासीय परिसर में रहेंगी। हालांकि परिवार का सारा सामान मोरना स्थित पुश्तैनी मकान में ही मौजूद है, जहां फिलहाल अनुज के दूसरे भाई हरिकांत कर्णवाल अपने परिवार के साथ ही रह रहे हैं।

4 of 5
11 हजार रुपये का चेक प्रदान करते भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
मिलकर लड़ेंगे लड़ाई
दवा विक्रेता की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे शुकतीर्थ भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी अजय कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के लिए न्याय की लड़ाई सभी को मिलकर लड़नी होगी। पीड़ित परिवार बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है, जिनके साथ खड़ा होना सबका दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोरना में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते आचार्य अजय कृष्ण महाराज। संवाद - फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी पर गिरी हत्याकांड की गाज, निलंबित
मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की दुस्साहसिक हत्या की गाज आखिरकार वारदात के चौथे दिन मोरना चौकी प्रभारी पर गिरी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने चौकी प्रभारी एसआई जगपाल सिंह के साथ ही बीट आरक्षी कांस्टेबल सचिन कुमार को भी अपराध नियंत्रण न कर पाने और हत्याकांड में ठोस कार्रवाई न कर पाने के चलते निलंबित कर दिया है। एसआई जगपाल सिंह के स्थान पर सिविल लाइंस थाने में तैनात दरोगा ओमकार सिंह को मोरना चौकी की कमान सौंपी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें