फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की बेरहमी से हत्या, दर्दनाक है पश्चिमी यूपी की ये तीन वारदात, तस्वीरें

Sat, 20 Jun 2020 04:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं प्रेम प्रसंग तो कहीं घर में घुसकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर और बागपत जनपद में तीन हत्याएं हुईं। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
केस - 1
प्रेमिका से मिलने गए युवक की गला दबाकर हत्या 

मुजफ्फरनगर जनपद में छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक का शव प्रेमिका के घर की छत पर मिला। युवक की मां ने युवती के पिता व भाइयों समेत सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी राजन (23) पुत्र विनोद पड़ोसी ईश्वर के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। ईश्वर के घर आने-जाने के दौरान राजन का प्रेम प्रसंग उसकी बेटी से हो गया था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को भी थी। बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे राजन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां उसे युवती के परिजनों ने देख लिया।
विज्ञापन

3 of 7
हत्या मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि युवती पक्ष ने राजन को पहले तो लाठी-डंडों से पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद राजन पर चोरी के इरादे से घर में घुसने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो राजन के परिजनों ने युवती पक्ष पर उसे घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मामले में राजन की मां रामबीरी ने युवती के पिता ईश्वर के अलावा विमल, रोहित, ललित व देशराज को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्यारोपी ईश्वर और देशराज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हो गए।

सीओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को तलाशा जा रहा है। दोनों पक्ष एक ही जाति के है।

4 of 7
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
केस - 2
घर में सो रहे युवक की हत्या

बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली गांव में घर में सो रहे एक युवक की बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक विकास उर्फ नीटू (35) पुत्र नरसिंह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते गांव में ही आया हुआ था। शुक्रवार की रात वह अपने मकान से थोड़ी दूर एक अन्य मकान में सोया हुआ था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी अजय कुमार, सीओ आलोक सिंह व कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी ने तुरंत तीन टीम क्षेत्र में दौड़ाई, लेकिन हमलावरों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शव पड़ा मिला - फोटो : अमर उजाला
केस - 3
युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका  

बागपत में बिनौली के सिरसली गांव में बामनौली इंटर कॉलेज के पास झाड़ी में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। 

सिरसली गांव में बामनौली इंटर कॉलेज के पास झाड़ी में शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पर दोघट और बिनौली थाने की पुलिस को दी। घटनास्थल बिनौली थाना क्षेत्र का होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शनाख्त के प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। 

इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष है। एक कान टूटा हुआ है। दाहिने हाथ पर फूल व अमरजीत और बाएं हाथ पर इंद्र का टैटू अंकित है। मृतक काली व सफेद रंग की टी शर्ट व काले रंग का लोअर पहने है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें