फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने रची थी खौफनाक साजिश, फिर मामा ने दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला बेटी की हत्या का राज

Mon, 27 Jul 2020 04:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने बरामद किया था शव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर शहर की आफिसर्स कॉलोनी में किशोरी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या ऑनर किलिंग में हुई। एक युवक से किशोरी की मित्रता परिवार को मंजूर नहीं थी। उसकी मां ने ही हत्या की साजिश रची। सगे मामा और उसके साथियों ने किशोरी को गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने मां और मामा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। आगे जानिए कैसे खुला राज-
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को आफिसर्स कॉलोनी के एल ब्लॉक के सरकारी आवास में किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। थाना सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच पड़ताल में जुटी थी। शुरुआती जांच में किशोरी के संपर्क में रहने वाले युवक सहित अन्य परिचितों पर शक जा रहा था। परिजनों, पड़ोसियों से बातचीत, सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर कड़ियां जोड़ी गईं, तो नई बातें सामने आईं।
विज्ञापन

3 of 5
किशोरी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं गहन छानबीन की तो पता चला कि किशोरी की हत्या में उसकी सगी मां, मामा और मामा के दो दोस्तों का हाथ रहा। पुलिस ने किशोरी की मां, मामा अनुज और मामा के दोस्त सोनू उर्फ विपिन को रविवार सुबह सात बजे मोहनपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है। इस खुलासे में थाना सदर प्रभारी पंकज पंत, निरीक्षक योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीशू तोमर सहित सर्विलांस की टीम शामिल रही।

4 of 5
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट पहनकर आने वाला मामा ही था 
आफिसर्स कॉलोनी में रहने वालों ने बताया था कि हेलमेट वाला एक शख्स किशोरी के घर पर आया था। इसके बाद ही उसकी हत्या हुई थी। एसपी सिटी ने बताया कि हेलमेट पहनने वाला शख्स किशोरी का मामा अनुज ही था। मामा और उसके दोस्त मोबाइल नंबर भी बदलते रहे, ताकि पकड़ में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशोरी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
युवक और किशोरी अलग-अलग जाति से 
युवक से संबंधों को लेकर मां लगातार विरोध करती थी। दोनों की जाति अलग-अलग है। मां ने किशोरी को समझाने और मनाने की कोशिश की थी। मगर वह नहीं मानी तो उसकी हत्या करा दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें