मेरठ में सरधना के मोहल्ला छावनी निवासी कवि एवं ज्वेलर्स दीपक निराला की पत्नी रूबी के शव की तलाश गंगनहर में गुरुवार को भी जारी रही। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने शव खोजा, लेकिन सफल नहीं हो सके।
थाने में समर्पण करने के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी पति दीपक ने अपनी पत्नी रूबी की हत्या कर शव के टुकड़े कर बोरे में भरकर गंगनहर में डालने की बात बताई थी। दीपक के बयान के बाद यह तो स्पष्ट हो गया कि उसके द्वारा अपनी पत्नी रूबी की हत्या कर दी गई। उसके मकान और कार के स्टेयरिंग पर मिले खून के निशान से पुलिस रूबी की हत्या होना मान रही है। लेकिन शव को गंगनहर में सरधना से भलसोना पुल के बीच कहां पर डाला। या फिर शव को गंगनहर में न डालकर कहीं और छिपाया गया हो, इसका लेकर पुलिस अभी संशय में है।