मुठभेड़ में गोकश घायल
- फोटो : अमर उजाला
मुखबिर कि सूचना पर पुलिस ने गांव जई रजबहे पर एत्मादपुर पुलिया के पास गांव नंगला साहू निवासी गोकश फुरकान पुत्र महमूद व एक अन्य की घेर लिया। फुरकान ने पुलिस पर गोली चला दी, जबकि साथी फरार हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली फुरकान के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व दो छुरी बरामद की। एसओ भावनपुर ने फरार पांच गोकशों की तलाश के लिए कई टीम गठित की हैं। आरोपी पर बिजली चोरी, गोवध व पशु क्रूरता के पांच मामले पहले से दर्ज हैं।