सीरवासुचंद्र में बच्चे की मौत के बाद अपने दोनों बच्चों के साथ गमजदा पिता। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
घटना - 3
अफजलगढ़ के कासमपुरगढ़ी में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो भाइयों ने एक किशोर को बुरी तरह पीटा। घायल की हालत खराब होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव सिरवासुचंद्र में रामअवतार का 13 वर्षीय बेटा अनिकेत अपने पड़ोसी हरि सिंह के बेटे अमन के साथ गांव में खेल रहा था। खेल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस बीच अमन का पिता हरि सिंह व ताऊ राम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे अनिकेत से जमकर मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिकेत के बार बार मना करने व माफी मांगने के बाद भी दोनों ने बुरी तरह पीटा। मारपीट में अमन को गुम चोट आईं। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत धामपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनिकेत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।