फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फैला था खून ही खून, पति-पत्नी की मौत से सनसनी, देखिए खौफनाक वारदात की तस्वीरें

Sat, 26 Sep 2020 04:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मोदीपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा में दंपती की लाशें की एक कमरे में मिलीं। कमरे में हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था। वहीं इससे गांव में सनसनी फैल गई। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट- 
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद फिर फांसी लगा ली, जिस हथियार से पत्नी की हत्या की है, वह बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मकान के अलावा सामने खाली पड़े प्लॉट में भी हथियार की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ बरामद नहीं हो सका है। सवाल ये है कि जब कमरा अंदर से बंद था तो फिर हथियार कहां गया। काफी तलाश के बाद पुलिस को किचन में एक चाकू मिला, लेकिन उस पर खून के निशान नहीं थे। पुलिस ने चाकू को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुरेशपाल और शालू करीब दो साल तक पल्हैड़ा में रहे हैं। अब दो महीने पहले ही वह दुल्हैड़ा गांव में रविंद्र के घेर में किराये पर रहने लगे थे। जिस कमरे में दोनों मृत मिले हैं, वहां पर काफी खून पड़ा हुआ था। मौके को देखकर लग रहा था कि घटना को गुरुवार रात 10 बजे के आसपास अंजाम दिया गया। शालू के शरीर और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। 

4 of 7
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कमरे से मिले शराब के दो खाली पव्वे
सुरेशपाल के कमरे से पुलिस को दो खाली शराब का पव्वे व एक रस्सी मिली है। कमरा अंदर से बंद था। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सभी बिंदुओं को देखा। कमरे के अंदर से लेकर बाहर खाली प्लाट और ऊपर छत तक की पड़ताल की। 
विज्ञापन

5 of 7
शव को ले जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
चार भाइयों में सबसे छोटा था सुरेशपाल
सुरेशपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। बडे़ भाई श्रीराम, दयाराम और बलराम हैं। बलराम और सुरेशपाल पहले मवाना में रहते थे। सुरेशपाल ने करीब पांच-छह साल पहले गांव की जमीन बेच दी थी। उसका गांव में आना-जाना भी नहीं था। शालू मूलरूप से भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी मवाना में हुई थी। उसने अपने पति को छोड़ दिया था। करीब दो साल से वह सुरेशपाल के साथ रह रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
फर्श पर बिखरा था खून
शालू फर्श पर पड़ी थी। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। फर्श पर खून ही खून पड़ा था। शरीर पर घाव के कई निशान थे। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दंपती की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। - संजीव कुमार दीक्षित, सीओ, दौराला

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें