फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का कहर: तीन घंटे में पांच घरों में डकैती, पूर्व मंत्री के भाई की मीट फैक्टरी में डाका, देखें वारदात की तस्वीरें

Fri, 29 Oct 2021 02:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार में चोरों ने नौचंदी थाने के पास से जल संस्थान के सेवानिवृत्त जीएम के घर से एक करोड़ का माल साफ कर दिया। बुधवार को बदमाश परतापुर के बिजलीघर से लाखों का सामान लूटकर ले गए थे। अब गुरुवार को सरधना से लेकर खरखौदा तक वारदातें कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। एक के बाद एक वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।

पांच घरों में डकैती, खाना खाकर गए बदमाश 
बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव में पांच घरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लूटपाट करने के बाद नाश्ता और खाना खाकर फरार हुए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। सूचना देने के बावजूद पुलिस गांव में नहीं पहुंची। प्रधान की सूचना पर गुरुवार सुबह थाना पुलिस पहुंची, तब जाकर जांच शुरू की। अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 7
डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव निवासी इस्राइल उर्फ राहुल ने बताया कि वह लैब टैक्नीशियन है। उसका मकान गांव के बाहरी हिस्से में है। बुधवार रात वह अपने घर पर गेट के पास बने कमरे में सोया था। रात करीब डेढ़ बजे करीब सात-आठ लोग मकान की छत के रास्ते से कमरे में घुस आए। वह खांसी-बुखार आदि की दवाई भी गांव में दे देता है। उसे लगा कि कोई दवाई लेने आया है। नाम-पता पूछा तो उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने मां नगीना, भाई साहिल, भाभी मंतसा को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala
रसोई में रखे दूध व ब्रेड को खाने पीने बाद बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब आठ हजार की नकदी व करीब साढ़े चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इसके बाद गन प्वाइंट पर इस्राइल को साथ लेकर पड़ोसी छोटन, आसुद्दीन और पूर्व प्रधान रियाजुद्दीन के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन तीनों ही घरों में लोग जागते मिले। 

इसके बाद पड़ोसी सलीमुद्दीन के मकान पर पहुंचे और नसीम पुत्र सलीमुद्दीन व नसीम की पत्नी रेशमा व महिला राबिया को गन प्वाइंट पर ले लिया। सभी परिजनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डकैती डाली, जिसमें हजारों की नकदी के साथ जेवरात आदि करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट ले गए। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और जंगल के रास्ते फरार हो गए। रेशमा ने शोर मचाया तो जाग हो गई, तब जाकर मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को बंधन मुक्त किया।

4 of 7
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं रात में ही सूचना 112 नंबर पर दी गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बदमाश रात डेढ़ बजे गांव में घुसे और करीब साढ़े तीन बजे गए। सुबह के समय सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामला चोरी की घटना में दर्ज किया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री के भाई की मीट फैक्टरी में बदमाशों ने डाली डकैती
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर गांव में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भाई हाजी अयूब की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में बदमाशों ने बुधवार को डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश गनमैन और गार्ड को बंधक बनाकर बंदूक समेत फैक्टरी से अन्य सामान लूट ले गए। 12 घंटे तक पुलिस मामले को दबाती रही। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा, तब पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी की धारा में दर्ज किया। पुलिस ने गनमैन से भी पूछताछ की। 

बसपा के पूर्व मंत्री हाजी याकूब के छोटे भाई हाजी अयूब अली निवासी सोहराब गेट कोतवाली की अल्लीपुर गांव में अल अयूब मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से मीट फैक्टरी थी, जो कि सील लगने के कारण कई वर्षों से बंद है। 
विज्ञापन

6 of 7
डकैती की जानकारी देते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बुधवार रात फैक्टरी में सिक्योरिटी कंपनी के गनमैन मोहम्मद हनीफ निवासी पुंछ जम्मू और गार्ड मंजूर आलम निवासी बिहार मौजूद थे। गनमैन और गार्ड ने बताया कि रात करीब आठ बजे फैक्टरी परिसर में हथियारों से लैस करीब एक दर्जन बदमाश घुस आए। उस वक्त दोनों फैक्टरी में छत पर बने एक टावर पर बैठकर निगरानी कर रहे थे। 

तभी बदमाशों ने दोनों को गनप्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उन्हें फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर बंधक बना लिया। मोहम्मद हनीफ से बंदूक व 25 कारतूस और दोनों के मोबाइल लूट लिए। फैक्टरी परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल सहित कई सामान लूटकर ले गए। गुरुवार तड़के चार बजे बदमाश फैक्टरी परिसर से गए तो चौकीदार व गनमैन ने एक-दूसरे को बंधनमुक्त कर दूसरी बंद पड़ी फैक्टरी में जाकर सिक्योरिटी कंपनी के इंचार्ज गुरफराज अहमद को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मामले की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
12 घंटे तक पुलिस दबाती रही घटना 
गनमैन और गार्ड के अनुसार, घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह ही दे दी गई थी, लेकिन पुलिस 12 घंटे तक घटना को दबाती रही। फैक्टरी स्वामी, गार्ड व गनमैन सभी पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में लगी रही। गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे पुलिस फैक्टरी में जांच के लिए पहुंची।

बदमाश आठ घंटे फैक्टरी में रहे
रात आठ बजे बदमाश फैक्टरी में घुसे। नौ बजे बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाया। एक बदमाश उनके पास बैठा रहा और अन्य सामान समेटने में लगे रहे। गुरुवार सुबह चार बजे तक ट्रांसफार्मर तोड़ने की आवाज आती रही। इसके बाद पास बैठा बदमाश वहां से गया। बेखौफ बदमाश फैक्टरी में आठ घंटे मौजूद रहे। 

इस घटना की जानकारी गुरुवार शाम को मिली है। खरखौदा पुलिस घटना को चोरी का बता रही है। चोरी में ही दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच होगी। गनमैन और गार्ड से भी वारदात की जानकारी ली जा रही है। - केशव कुमार, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें