फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बदमाशों की शामत, दो इनामी ढेर, देखें- एनकाउंटर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Fri, 12 Jul 2019 06:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मेरठ में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस के जांबाज अफसरों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया। अगली स्लाइडों में देखिए मुठभेड़ की एक्सक्लूसिव तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मेरठ जनपद में आठ जुलाई को बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 9.90 लाख रुपए की लूट की थी। ये दोनों बदमाश लूट की घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरुवार की देर रात में पल्लवपुरम और दौराला पुलिस की इन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। लेकिन जांबाज अफसरों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को ढेर कर दिया।

4 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इन दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों की पल्लवपुरम और लिसाड़ी गेट थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी। हालांकि इस लुटेरे गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इन दोनों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश चल रही थी।
विज्ञापन

5 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
रात वाली मुठभेड़ में पल्लवपुरम इंस्पेक्टर, एक दरोगा और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर एडीजी जोन, आईजी रेंज, एसएसपी, एसपी सिटी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

6 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रुड़की रोड पर बीती सोमवार सुबह कंपनी बाग के पास बाइक सवार बदमाशों ने निजी कलेक्शन एजेंसी के एजेंट अजित मलिक से 9.90 लाख रुपये लूटे थे। आईजी रेंज आलोक सिंह और एसएसपी अजय साहनी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन

7 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरुवार को सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने मुखबिर की सूचना पर उमंग, नितिन उर्फ डॉलर निवासी भराला और शंभू निवासी पल्लवपुरम को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर सात लाख रुपये बरामद किए गए थे। तीनों से पूछताछ में सामने आया था कि इस लूट को अंजाम देने का मास्टरमाइंट और गैंग का सरगना शकील निवासी पल्हैड़ा था, जो थाना पल्लवपुरम का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

8 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
लूट की घटना में उस वक्त उसके साथ जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट निवासी भूरा भी था। भूरा की भी थाना लिसाड़ी गेट में हिस्ट्रीशीट खुली थी। एसएसपी ने इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन

9 of 9
गोलियों की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
तीनों बदमाशों के पकड़े जाने के बाद सीओ जितेंद्र सरगम और इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह पुंडीर की टीम शकील और भूरा की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। गुरुवार आधी रात के समय दोनों बदमाशों की सटीक सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर की टीमों ने पल्लवपुरम फेस-2 की उदय पार्क कॉलोनी में एक फ्लैट की घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें शकील और भूरा ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए, जिनकी शनाख्त शकील और भूरा के रूप में की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें