फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: यूपी में बदमाशों की शामत, सरगना समेत तीन को लगी गोली, देखें ताजा तस्वीरें

Thu, 28 Nov 2019 06:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मुठभेड़ के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों बदमाशों की शामत आई हुई हैं। मेरठ में गुरुवार रात को भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सरगना समेत तीन बदमाशों को गोली लगी। आगे देखिए ताजा तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
मुठभेड़ के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि परतापुर पुलिस से बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में बावरिया गैंग के सरगना समेत तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
मुठभेड़ के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से तीन तमंचे और आठ कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर दबोचा गया इनामी गोकश, जंगल में हुई धांय- धांय, देखें मुठभेड़ की ये तस्वीरें

4 of 7
मुठभेड़ के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि परतापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि शताब्दीनगर क्षेत्र में बावरिया गैंग के बदमाश किसी घटना की फिराक में हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर परतापुर ने सर्विलांस टीम व फोर्स के साथ बदमाशों की घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें: पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, देखें मुठभेड़ की ताजा तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 7
मुठभेड़ के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शताब्दीनगर के लाल क्वार्टर एरिया में मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से रामवीर उर्फ सुखबीर पुत्र मंगला, संजू पुत्र रामवीर और सचिन उर्फ बिल्लू पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम जोगीपुरा हापुड़ घायल हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि रामवीर इस गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके से तमंचा मिला - फोटो : अमर उजाला
इन बदमाशों ने 28 अक्तूबर 2019 की रात परतापुर की ब्रजविहार कॉलोनी के चार घरों में डकैती डाली थी। बुधवार रात भी ये गैंग घरों में डकैती डालने पहुंचा था। मुठभेड़ में इनके तीन साथी फरार हो गए। सरगना रामवीर पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें