फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगीभर का जख्म और ये तस्वीरें, पढ़िए- आखिर शिष्य क्यों बना गुरु के परिवार का कातिल

Sat, 04 Jan 2020 06:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में बीती 31 दिसंबर को एक दर्दनाक वारदात हुई। इस वारदात के बाद परिजनों व रिश्तेदारों के पास जिंदगीभर के गम के सिवा कुछ नहीं बचा है। क्योंकि शिष्य ने अपने गुरु सहित परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी। आखिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह क्या थी। ये अगली स्लाइडों में जानिए-
विज्ञापन

2 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मशहूर भजन गायक अजय पाठक का परिवार पंजाबी कॉलोनी के एक मकान में ऊपरी मंजिल पर रहता था। 31 दिसंबर को जब दोपहर तक भी मकान का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद उनके परिजनों व पड़ोसियों ने ऊपर जाकर देखा तो मकान के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। इस पर उन्हें और ज्यादा शक हुआ। काफी आवाज लगाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने ताला तोड़ दिया। लेकिन जैसे ही वे मकान के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। कमरे में अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह और बेटी वसुंधरा का शव पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 9
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
60 हजार बताई थी हत्या की वजह
पुलिस की जांच में सामने आया था कि अजय पाठक अपने शिष्य हिमांशु के 60 हजार रुपये नहीं लौटा रहे थे। हिमांशु पैसे मांगता था तो वह उसे डांट देते थे। यहां तक कि कई बार उसे अपशब्द भी कहे।

4 of 9
लाल घेरे में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं हिमांशु ने मीडिया के सामने कहा था कि मैंने तो गुरुजी से अपने रुपये मांगे थे, उन्हें बताया था कि कर्जा है। बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। उस रात भी उनसे अपने रुपये मांगे लेकिन उन्होंने भला बुरा कहा और रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

5 of 9
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी हिमांशु ने अफसोस जाहिर कर कहा उसने बहुत अपमानित महसूस किया। उसके बाद कमरे से नीचे आ गया। उसे पता नहीं क्या हुआ। उसे अब खुद भरोसा नहीं हो रहा है कि उसने ये क्या कर दिया है। पूछने पर बताया कि उसने घर में ही रखी तलवार और चाकू उठाकर पाठक परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

6 of 9
घटना की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार घटना वाली रात भी हिमांशु अजय पाठक के घर ही रुका। पहले उसने खाना खाया फिर अजय पाठक के पैर भी दबाए थे। इसके बाद उसी रात को उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

7 of 9
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
अजय का बेहद करीबा था हिमांशु
मशहूर गायक अजय पाठक की मंडली का सबसे खास शिष्य हिमांशु था। एक तरह से वो अजय का पीए था। हर काम में आलराउंडर, स्मार्ट पर्सनेल्टी, फेसबुक और सोशल मीडिया में भी सक्रिय था। मंडली के साथ गाने बजाने और कार चलाने में भी एक्सपर्ट हो गया था।

8 of 9
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि करीब दो ढाई साल पूर्व भजन मंडली से जुड़ने पर हिमांशु ने अजय पाठक का भरोसा जीत लिया था। मंडली में गाने बजाने में सहयोग के अलावा वो ड्राइविंग भी करता है। अजय पाठक के परिवार में आना जाना भी था। अक्सर रात को उनके घर रुक जाता था।
विज्ञापन

9 of 9
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी हिमांशु सैनी शनिवार से चार दिन (96 घंटे) तक पुलिस कस्टडी में रहेगा। कोर्ट ने चार दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर उन तमाम सवालों के जवाब तलाशेगी, जो वारदात का खुलासा होने के बाद बाकी रह गए हैं। क्योंकि खुलासे पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें