फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोलीं- पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं जाती पति की जान, ऐसे किया था हिस्ट्रीशीटर का मर्डर

Sun, 09 Feb 2020 06:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के हिस्ट्रीशीटर और प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह (45) की गोली मारकर हत्या की गई थी। उनका शव मुजफ्फरनगर में जानसठ तिराहे पर पुलिस बूथ के पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार की डिक्की से बरामद हुआ। उन्हें चार गोली मारीं गईं, तीन गोली सीने में और एक गर्दन के नीचे मारी गई थी। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद देहरादून निवासी बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती, मेरठ निवासी यतेंद्र चौधरी, रामबीर और रोजी निवासी मुजफ्फरनगर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
फॉर्च्यूनर कार में मिली थी एक युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला
ड्राइविंग करने वाले ने मारी गोली 
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि जांच से पता चलता है कि फॉर्च्यूनर कार की जो ड्राइविंग कर रहा था, उसी ने प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह पर गोलियां चलाई। सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों ने देहरादून स्थित पंकज के गेस्ट हाउस में शराब पी। इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपियों ने कार में अगली सीट पर बैठे हुए गोलियां मारी। मृतक की पत्नी अंशु के मुताबिक उसका पति पंकज सिंह चलती हुई कार में सो जाता था। पुलिस को भी कार में पंकज के जूते निकले हुए मिले। इससे पुलिस को शक है कि कार में पंकज सिंह रात के समय जूते निकालकर सीट से लगकर सो गया होगा।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
संभवत: पंकज सिंह को सीट पर सोते समय गोली मारी गई। सीओ ने संभावना जताई है कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर की देहरादून में ही चलती कार में गोलियां मारकर हत्या कर दी।

4 of 7
कार में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शव को कार की डिक्की में डाल लिया और ठिकाने लगाने को घूमते रहे। कार में रोहाना टोल प्लाजा की टोल रसीद मिली। रसीद में शुक्रवार देर रात का 2.30 बजे का समय प्रिंट है।
विज्ञापन

5 of 7
कार में मिले खून के निशान - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद जितेंद्र रावत ने कराई हत्या 
देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर और हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह की पत्नी अंशु सिंह ने आरोप लगाया कि टिहरी जेल में बंद जितेंद्र रावत ने उसके पति की हत्या कराई है। आरोपी जितेंद्र रावत जेल के भीतर से ही उसके पति से रंगदारी मांग रहा था, कई बार धमकी दी थी। देहरादून थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी। यह बात खतौली पहुंची अंशु सिंह ने सीओ आशीष प्रताप सिंह से कही। प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह निवासी देहरादून का शव खतौली में फॉर्च्यूनर में मिला। गोली मारकर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर देहरादून से पंकज सिंह की पत्नी अंशु सिंह भी खतौली पहुंची। पहले तो तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन फिर अंशु सिंह ने सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह को बताया कि टिहरी जेल में बंद जितेंद्र रावत उसके पति से रंगदारी मांग रहा था, कई बार धमकी दी थी। उस बारे में उसके पति पंकज ने देहरादून थाने में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अंशु सिंह ने कहा कि यदि देहरादून पुलिस रंगदारी मांगने को गंभीरता से लेती तो, आज उसके पति की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
वहीं अंशु सिंह ने सीओ को यह भी बताया कि बब्बल हत्याकांड में उसके पति को फंसाया गया था। जबकि उसके पति का उस हत्याकांड से कोई मतलब नहीं था। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद जितेंद्र रावत के खिलाफ रंगदारी न देने पर हत्या कराने की बात बताई है। मुकदमे में जितेंद्र रावत का भी नाम शामिल कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें