फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी चलती रही और सात घंटे तक पड़ी रही मुकुल की लाश, सनसनीखेज खुलासा, सामने आई असली सच्चाई

Fri, 27 Sep 2019 02:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मुकुल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मुकुल चौधरी हत्याकांड का गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। शराब पार्टी में छात्रा को लेकर कमेंटबाजी शुरू हुई। जिसके बाद दोस्त भंवर ने मुकुल के सिर में गोली मारी। फिर गुड्डू और आशीष ने डंडे से गला दबा दिया। हत्या के बाद आरोपी मुकुल के शव को बाइक पर ही हापुड़ से खरखौदा लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 8
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मुकुल की हत्या में भंवर चौधरी निवासी तेज विहार कंकरखेड़ा (मूल पता फौजी कॉलोनी बाबूगढ़ छावनी हापुड़), आशीष पाराशर निवासी 64 विद्यानगर हापुड़ (धनौरा हापुड़ देहात) और प्रीत त्यागी निवासी धनौरा हापुड़ देहात को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी गुड्डू निवासी सोटा वाली गली हापुड़ कोतवाली और अनुराग निवासी 64 विद्यानगर कॉलोनी हापुड़ (मूल पता धनौरा हापुड़) फरार हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मृतक मुकुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के अनुसार पांचों आरोपियों ने शराब पार्टी के लिए मुकुल को 23 सितंबर को दोपहर दो बजे आशीष के मकान विद्यानगर में बुलाया। इसी बीच एक छात्रा व जातिवाद को लेकर कमेंटबाजी शुरू हो गई। तभी भंवर ने तमंचा निकाला और मुकुल के सिर में गोली मार दी। उसके बाद गुड्डू और आशीष ने डंडे से मुकुल का गला दबा दिया।

यह भी पढ़ें: मर्डर: युवती से नजदीकियों की मिली खौफनाक सजा, दोस्त ही बने दुश्मन, पुलिस के सामने खोले कई बड़े राज

4 of 8
मुकुल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
सात घंटे पड़ा रहा शव, चलती रही पार्टी
इससे ज्यादा सनसनीखेज और क्या होगा कि मुकुल की हत्या के बाद उसका शव करीब सात घंटे कमरे में पड़ा रहा और हत्यारोपी दोस्त शराब पार्टी में मशगूल रहे। रात करीब नौ बजे आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। पांचों आरोपियों ने शव को मेरठ में किसी नहर में फेंकने के लिए कार या टेंपो किराए पर करने के लिए तलाशा। लेकिन कोई नहीं मिला। उसके बाद शव को खरखौदा-हापुड़ के बीच बाईपास पर फेंकने की योजना बनी। अनुराग ने बाइक चलाई और गुड्डू मुकुल के शव को लेकर पीछे बैठा। बाकी तीन आरोपी भी दूसरी बाइक से साथ-साथ हापुड़ से मेरठ आए।
विज्ञापन

5 of 8
मुकुल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
कुछ नहीं मम्मी कांच टूट गया 
गोली की आवाज और मुकुल की चीख सुनकर आशीष की मां उनके कमरे में पहुंची थी। आरोपियों ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि पार्टी के दौरान कांच टूट गया था, जिसकी आवाज जोर से हुई है। उसके बाद आरोपियों ने फिर से शराब पीनी शुरू कर दी। आरोपियों से तीनों बाइक, तमंचा और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद हो गया है।

यह भी पढ़ें: यूपीः भाजपा नेता के बेटे व भतीजे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

6 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की गश्त पर सवाल
पांचों आरोपी शव को बाइक पर लेकर हापुड़ से मेरठ पहुंचे। लेकिन पूरे रास्ते में किसी पुलिस वाले ने उन्हें रोकना या टोकना मुनासिब नहीं समझा। इसको लेकर पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठते हैं। बड़ा सवाल है कि धीरखेड़ा क्षेत्र में युवक बाइक पर आए और शव फेंक गए। लेकिन पुलिस अनजान रही। खरखौदा क्षेत्र में शव फेंकने के पीछे आरोपियों का क्या मकसद था, इसका भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। वहीं, एसएसपी ने खरखौदा पुलिस को 10 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

7 of 8
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुड्डू ने जूते तक उतार लिए
मुकुल ब्रांडेड कंपनी के जूते पहनता था। जो हत्यारोपी गुड्डू ने उतारकर खुद पहने। उसके बाद शव बाइक पर रखकर बैठ गया। जिसके चलते मुकुल का पैर हापुड़ से लटकता हुआ खरखौदा तक आया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने खून के नमूने लेकर जांच के लिए आशीष का घर सील कर लिया।
विज्ञापन

8 of 8
यूपी पुलिस
ये था मामला 
24 सितंबर की सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र के धीरखेड़ा में सड़क किनारे एक युवक का गोली लगा शव मिला था। उसकी शनाख्त मुकुल चौधरी उर्फ भोलू पुत्र स्व. प्रेमसुंदर (रिटायर्ड फौजी) के रूप में हुई। प्रेमसुंदर मूल रूप से एत्मादपुर बीबीनगर बुलंदशहर के निवासी थे। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी शशी छोटे बेटे मुकुल के साथ ओमनगर कंकरखेड़ा में रहती थी। लेकिन वहां स्थानीय विवाद के बाद मकान बेचकर वर्तमान में हापुड़ में किराए पर रह रही हैं। मुकुल खरखौदा के एक कॉलेज का छात्र था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें