फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है पवन जल्लाद, जो निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए है तैयार

Sun, 15 Dec 2019 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला
दिल दहला देने वाले निर्भिया कांड के चारों दोषियों को फांसी कब होगी, इसका पूरे देश को इंतजार है। वहीं मेरठ के पवन जल्लाद भी दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पवन जल्लाद है कौन, अगर नहीं तो अगली स्लाइडों में जानिए-
विज्ञापन

2 of 8
पवन जल्लाद ने निर्भिया कांड के चारों दोषियों को फांसी देने की इच्छा जताई - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक निर्भया कांड के चारों गुनहगारों मुकेश, पवन, अक्षय और विनय को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अब दोषियों को कभी भी फांसी सुनाई जा सकती है। वहीं मेरठ के पवन जल्लाद ने भी दोषियों को फांसी देने की इच्छा जताई है। पवन मेरठ के रहने वाले हैं और उनके परिवार में जल्लाद का काम पीढ़ी-दर-पीढ़ी होता आ रहा है। पवन जल्लाद के बारे में और बहुत कुछ आगे जानिए-
विज्ञापन

3 of 8
निर्भिया केस - फोटो : सोशल मीडिया
पवन के परिवार में चार पीढ़ियों से जल्लाद का काम होता आ रहा है। जल्लाद की पारिवारिक विरासत को निभाने वाले पवन परिवार की चौथी पीढ़ी है। करीब पचास साल से इनका परिवार इस काम को करता आ रहा है। पवन का कहना है कि वह दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार है।

4 of 8
निर्भिया केस - फोटो : अमर उजाला
पवन के पिता मामू जल्लाद ने दो दोषियों को फांसी दी थी। जबकि पवन के दादा ने कई लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया था। पवन के पड़ दादा लक्ष्मण राम इस काम को करने वाले पहली पीढ़ी थे।
विज्ञापन

ये है पवन का परिवार

5 of 8
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन के परिवार में नौ सदस्य है। बताया गया कि उनके सात बच्चे हैं। जिनमें पांच बेटी और दो बेटे हैं। वह चार बेटियों की शादी कर चुके हैं। अभी एक बेटी और दो बेटों की शादी होनी है।
विज्ञापन

6 of 8
निर्भिया केस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मेरठ में भूमियापुल के पास भगवतपुरा में पवन के दादा का मकान था, लेकिन कुछ समय पहले वह गिर गया था, जिसमें परिवार के सदस्य भी घायल हो गए थे। इसके बाद पवन अपने परिवार के साथ काशीराम क्षेत्र में रहने लगे।
विज्ञापन

7 of 8
निर्भिया केस - फोटो : अमर उजाला
पवन का कहना है कि मैंने पिछले साल सरकार से 20 हजार रुपये महीना तनख्वाह देने की मांग की थी लेकिन सरकार ने सिर्फ दो हजार रुपये ही बढ़ाए। अब उन्हें पांच हजार रुपये महीना मिलते हैं। पवन ने अभी तक एक भी दोषी को फांसी नहीं लगाई है।
विज्ञापन

8 of 8
निर्भिया केस
गौरतलब है कि इन दरिंदों ने 16-17 दिसंबर 2012 की रात पैरामेडिकल छात्रा निर्भया से दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। इसके अलावा पीड़िता को चलती बस से फेंक दिया था। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं थी। सिंगापुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें