फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बदल रहा हत्याओं का ट्रेंड, खौफनाक मर्डर के बाद क्रूरता से शव को ठिकाने लगा रहे अपराधीे 

Mon, 24 Aug 2020 10:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
murder news Meerut, meerut murder - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी की क्राइम सिटी कहे जाने वाले मेरठ में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी की छुटपुट घटनाओं के अलावा हत्या जैसे क्राइम यहां आम बात हैं। वहीं पिछले कुछ महीनों की बात करें तो एक तरफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है, तो दूसरी ओर हत्या जैसे संगीन मामलों में तेजी आई है।

हैरान करने वाली बात यह भी है कि अपराध करने वाले न सिर्फ मर्डर जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं बल्कि हत्या के बाद शवों को बेहद क्रूर तरीके से ठिकाने लगा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं मेरठ के ऐसे ही कुछ हत्या के मामलों पर जिनमें आरोपियों ने हत्या के बाद शवों को छिपाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं:-
विज्ञापन

2 of 7
बोलवेल में खुदाई करती टीबीएम मशीन - फोटो : अमर उजाला
रूपक हत्याकांड: 54 दिन बाद भी बरामद नहीं हो सके शव के टुकड़े
मेरठ में हुए रूपक हत्याकांड ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। चार दोस्तों ने अपने ही दोस्त की पहले गोली मारकर हत्या की और फिर लाश को टुकड़े-टुकड़े कर ढाई सौ फीट गहरे बोरवैल में फेंक दिया।

तकरीबन पचास दिन से आईटीआई छात्र रुपक की मां बेटे शव के अवशेष बरमदगी को लेकर धरने पर बैठी है। वहीं जिला प्रशासन ने अब बोरवैल से शव बरादम कराने के लिए अभियान चलाया है। इस सनसनीखेज मर्डर ने एक मां बाप से उनका होनहार बेटा तो छीना ही साथ ही दोस्ती के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित किया।
विज्ञापन

3 of 7
रूपक की मां से मिलने पहुंचे सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के अनूपनगर फाजलपुर निवासी बीस वर्षीय नौजवान रूपक 25 जून को घर से लापता हो गया था। काफी तलाश करने पर भी बेटे का सुराग नहीं लगा तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दो ही दिन बाद रुपक की सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार युवक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके बाद उन्होंने सारी सच्चाई उगल दी।

युवकों ने रुपक का अपहरण किया और उसे जंगल में लेजाकर खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्होंने कुल्हाड़ी से शव के टुकड़े टुकड़े किए और नजदीक के क्षेत्र में बने ढाई सौ फीट गहरे बोरवैल में लेजाकर फैंक दिए। परिजनों की मांग पर शव को बरामद करने के लिए तकरीबन पचास दिन से अभियान जारी है लेकिन पुलिस को अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

4 of 7
प्रिया - फोटो : अमर उजाला
परतापुर में मां-बेटी की हत्या कर बेडरूम में ही बना दी कब्र
परतापुर थानाक्षेत्र निवासी प्रिया और उसकी बेटी की हत्या की खौफनाक कहानी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मोदीनगर थानाक्षेत्र निवासी प्रिया का पति से तलाक हो गया था। जिसके बाद वह अपनी बेटी के साथ मेरठ के परतापुर में रहने लगी। यहां उसकी मुलाकात अमित नाम के युवक से हुई।

दोनों ने शादी कर ली लेकिन जब प्रिया को ये मालूम चला कि जिससे उसने शादी की है वह अमित नहीं बल्कि मूल रूप से बिहार निवासी शमसाद है, जो पहले से शादीशुदा है। इसके बाद दोनों में तकरार रहने लगी। एक दिन अचानक प्रिया का फोन स्विच ऑफ़ हो गया जिसके बाद उसकी सहेली चंचल को उसकी फिक्र हुई।
विज्ञापन

5 of 7
प्रिया व बेटी के साथ शमशाद, लाल घेरे में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
प्रिया की परेशानियों को जानते हुए उसे अनहोनी का शक हुआ जिसके बाद उसने पुलिस की मदद ली। तकरीबन ढाई से तीन महीने बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया, तो प्रिया और उसकी बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। आरोपी शमसाद ने मां बेटी की हत्या के बाद उनके शव अपने ही बेडरूम में दफना दिए थे।

हत्याकांड में आरोपी शमशाद की पत्नी भी शामिल थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात को खाना बनाते वक्त शमसाद और प्रिया का झगड़ा हुआ था जिसके बाद सब्जी काटने वाला चाकू प्रिया से छीनकर उसपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद आरोपी ने शव को रात भर बाथरूम में छिपाए रखा और फिर बेडरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
युवती को प्रेमजाल में फंसाया, मर्डर के बाद शव को टुकड़ों में काटकर खेत में दबाया
एक साल पूर्व धोखे, फरेब और जालसाजी की बुनियाद पर गढ़ी गई एक प्रेमकहानी का खौफनाक अंत हुआ।हत्या के इस मामले में अपराधी इतना शातिर निकला कि उसने प्रेमिका की हत्या के बाद उसके परिजनों को एक साल तक भनक तक नहीं लगने दी। 

दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी साकिब ने लुधियाना की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। उसने युवती से नगदी.जेवरात मंगाए और परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
एक साल बाद हत्या का खुलासा हुआ। यहां तक कि हत्या के बाद शातिर आरोपी शाकिब ने युवती की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और एक हाथ काटकर अलग अलग जगह फेंक दिए थे। 

हत्यारा शाकिब कितना शातिर था, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने युवती के परिजनों को उनकी बेटी की हत्या की एक साल बाद तक भनक नहीं लगने दी।  युवती की गर्दन व हाथ काटकर तालाब में फेंक दिए थे। पुलिस ने युवती का धड़ खेत से बरामद किया था। हालांकि पहचान ना होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें