अदालत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
28 मई को नजीबाबाद में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या कराने के बाद शाहनवाज व उसके दोनों शूटर जब्बार व दानिश मुजफ्फरनगर में ही जाकर छिपे थे। इसके बाद वे वहां से मुंबई निकल गए। शाहनवाज पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद नजदीकी रहा है। पुलिस के मुताबिक शाहनवाज को अहसान ने मुख्तार अंसारी के कहने पर ही पांच लाख रुपये दिए थे। अहसान व शाहनवाज की अदावत किसी से छिपी नहीं थी। हाजी अहसान व उसके भांजे की हत्या के बाद शाहनवाज पश्चिमी यूपी में मुख्तार अंसारी का गैंग खड़ा कर रहा था। मुख्तार अंसारी की पूर्वांचल के एक माफिया से ठनी हुई है। मुजफ्फरनगर में विक्की त्यागी की हत्या के बाद सागर मलिक को वाराणसी जेल भेजा गया था, वहां से उसे नैनी जेल भेज दिया गया।