फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सिपाही को गोली मारकर शातिर फरार, फिर मुठभेड़ में घायल, देखें तस्वीरें

Tue, 02 Jun 2020 04:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार को एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिस आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान एक शातिर आरोपी ने सिपाही से पिस्टल छीनकर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। आगे देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, एक साल पहले अमरोहा निवासी युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद दौराला में हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

3 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी ने इस मामले में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज खुलासा किया है। खुलासे के बाद दौराला पुलिस सभी आरोपियों को जांच लिए मेडिकल ले जा रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी शाकिब ने एक सिपाही से पिस्टल छीन ली और गोली मारकर फरार हो गया।

4 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दौराला के जंगल में कांबिंग की। इस दौरान पुलिस की आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
मेरठ में दौराला के जंगल में एक साल पहले अमरोहा निवासी युवती की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी शाकिब और उसके परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसमें पता चला कि शाकिब ने अमन बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। फिर दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। अंत में युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, यह मामला लव जिहाद का है। अमरोहा निवासी युवती का शव दौराला के जंगल में जून 2019 में मिला था। पुलिस ने मंगलवार को इसका खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि शाकिब अमरोहा में कपड़े बेचने का काम करता था। वहां उसकी युवती से मुलाकात हुई। शाकिब ने धर्म बदलकर युवती को अपना नाम अमन बताया। अमन बनकर शाकिब महीनों युवती से बातचीत करता रहा। शाकिब ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। युवती को शाकिब की असलियत के बारे में पता चलता उससे पहले ही शाकिब ने युवती की हत्या की प्लानिंग कर ली। शाकिब ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें