फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी तिहाड़ जेल से चला रहा गैंग, हो चुकी ये कई बड़ी वारदात, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा खौफ

Tue, 28 Jul 2020 01:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
शातिर अपराधी सुनील राठी तिहाड़ जेल से पश्चिमी उप्र के चार जिलों में अपना गैंग चला रहा है। उसके गैंग से अब जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले युवा पीढ़ी के बदमाश लगातार जुड़ रहे हैं। इंटरनेट कॉलिंग के जरिए सुनील राठी अपने गिरोह से बात करता है। लोगों को धमकी के लिए भी इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल करता है। बागपत में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए वह हत्याएं भी करा रहा है। लोगों को धमकी भरे फोन और चिट्टियां आने का सिलसिला भी चल रहा है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा विधायक योगेश धामा के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक योगेश धामा को धमकी देने का मामला उजागर होने के बावजूद अभी तक सुनील राठी पर शिकंजा नहीं कसा गया है। बताया जा रहा है कि बागपत की जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुनील राठी के सिर पर कई सफेदपोशों का हाथ है। पेशी के दौरान भी सुनील राठी को अन्य अपराधियों से अलग हटकर सुविधा मुहैया कराई जाती है। सफेदपोशों से गठजोड़ के बाद जरायम की दुनिया में अपनी बादशाहत कायम कर रहा है। उससे प्रभावित होकर नई उम्र के बदमाश भी इस गैंग से जुड़ रहे हैं। सुनील राठी उन्हें फाइनेंस करने के साथ सुख सुविधाएं भी मुहैया करा रहा है। सब कुछ जानते हुए भी बागपत की पुलिस खामोश है।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस कर्मियों के साथ लाल घेरे में कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह इंटरनेट कॉलिंग के जरिए अपने शूटरों से संपर्क बनाए रखता है। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों के पास भी है। नंबर सही है या गलत है, इसकी जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि वह जेल के अंदर से कॉल कर रहा है या फिर पेशी के दौरान? लेकिन कोई भी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है। चर्चा है कि वह अलग-अलग नंबर से कॉल करता है। 

4 of 7
पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली में खौफ   
सुनील राठी का खौफ मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में बढ़ता जा रहा है। राठी और उसकी मां राजबाला के नाम से धमकी भरी चिट्ठियां भेजी जा रही हैं। लगातार शिकायत मिलने के बावजूद भी पुलिस सुनील राठी पर मजबूत कार्रवाई करने से हिचक रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
कुख्यात सुनील राठी को पेशी पर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चार उद्यमियों को मिली चिट्ठी
सुनील राठी व उसकी मां राजबाला के नाम से मेरठ और बागपत जनपद के चार उद्यमियों को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। मेरठ में जिस उद्यमी के पास राजबाला के नाम से चिट्ठी आई है, वह एक हाई प्रोफाइल केस से जुड़ा हुआ है।  
विज्ञापन

6 of 7
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में पुलिस द्वारा मेरठ जोन में ‘अपराध क्लीन’ ऑपरेशन चल रहा है। बड़े अपराधियों के शूटरों की तलाश में पुलिस लगी है। सुनील राठी गिरोह के बदमाशों पर चार जिलों पर शिकंजा कसा जा रहा है। रोज धरपकड़ चल रही है। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परमवीर तुगाना पर हमले के दौरान की वीडियो कॉलिंग
पुलिस को इनपुट मिला है कि कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना पर हमले के दौरान पर भी मोबाइल पर दो युवक वीडियो कॉल कर रहे थे। किसी ने वीडियो भी बनाई है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस तक यह जानकारी जरूर पहुंची है कि हमले की जानकारी राठी तक पहुंचाई जा रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें