फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली उठने से एक दिन पहले घर से उठी बेटी और पिता की अर्थी, हर किसी की आंखों में आंसू, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Jun 2020 04:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
विलाप करते परिजन और लाल घेरे में युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बरात आनी थी और परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन सिरफिरे सागर ने इस परिवार की खुशी पल भर में मातम में बदल डाली। डोली उठने से एक दिन पूर्व आंचल और उसके पिता की अर्थी उठी। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 8
पिता-पुत्री का हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शिवपुरम कॉलोनी निवासी आंचल की बीते सोमवार को बिजनौर से बरात आनी थी। इस खुशी के मौके पर शनिवार को घर में नाच गाना चल रहा था। सिरफिरे सागर और उसके मौसेरे भाइयों ने गोलियां चलाकर इस परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। युवती और पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

3 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
वहीं पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम पिता-पुत्री का शव शिवपुरम कॉलोनी पहुंचा। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोगों का जमावड़ा लगा था। मौके पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू थे। सबकी जुबान से एक शब्द निकल रहा था कि आखिर इस परिवार ने सागर का क्या बिगाड़ा था।

4 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
एक तरफा प्यार में सागर ने खून खराबा कर डाला। इस दौरान लोगों का गुस्सा कोई बखेड़ा न करा दे, इसे देखते हुए शिवपुरम में पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार किया। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि सागर और उसके मौसेरे भाई बचने नहीं चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
मौसी मंजू ने रची पटकथा 
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर के गांव बलवा खेड़ी निवासी सागर छह साल से शिवपुरम में मौसी के घर पर रह रहा था। मौसी ने ही सागर को आंचल से शादी करने के लिए उकसाया था। इसको लेकर कई बार मौसी अंजू और आंचल की मां के बीच विवाद भी हुआ था। आंचल की सोमवार को बरात आनी थी। यह बात सभी को पता थी, इससे पहले ही मंजू ने पूरी प्लानिंग के साथ सागर व अपने बेटों से यह वारदात करा दी।
विज्ञापन

6 of 8
घटना का बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
पहले शराब पार्टी और फिर की वारदात
मुख्य आरोपी सागर व उसके मौसेरे भाइयों ने पहले शराब पार्टी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो दिन पहले आरोपियों ने दो तमंचे खरीदे थे। सागर और उसके मौसेरे भाई प्रिंस ने गोलियां चलाई और पिता-पुत्री को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

7 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
शिवपुरम कॉलोनी में छाया मातम 
पिता-पुत्री की हत्या की वारदात के बाद शिवपुरम में मातम छा गया। रविवार को दिनभर इस वारदात को लेकर लोगों में अलग-अलग चर्चा रही। लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। शाम को पिता-पुत्री के शव शिवपुरम पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के घर पर भी पहरा लगा दिया है, ताकि कोई तोड़फोड़ आगजनी ने हो सके।
विज्ञापन

8 of 8
पिता-पुत्री की हत्या मामला - फोटो : amar ujala
रमन की हालत अब भी नाजुक
इस वारदात में आंचल का भाई रमन भी गोली लगने से घायल हुआ है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रमन के भाई अमन का कहना कि आंचल को गोली सागर ने ही मारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें