फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गैंगवार में कुख्यात पर फायरिंग, गांव में फैली दहशत, फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम

Tue, 23 Jun 2020 12:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • गैंगवार में फायरिंग, गांव में फैली दहशत पांच मिनट में ही वारदात कर फरार हो गए हमलावर
  • कार में बैठे परमवीर के ड्राइवर को नहीं देख सके हमलावर, उसी ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
1 of 5
कुख्यात परमवीर तुगाना का फाइल फोटो -बाएं - फोटो : amar ujala
बागपत जिले के छपरौली थानाक्षेत्र में कुख्यात परमवीर तुगाना पर फिल्मी अंदाज में गैंगवार के चलते फायरिंग की गई। सफेद रंग की कार घर के सामने आकर रुकी। सिर्फ दो हमलावर नीचे उतरे और पांच मिनट में ही वारदात कर फरार हो गए।

एक की उम्र कम बताई गई है, जबकि दूसरे की अधिक थी। एकाएक फायरिंग से भगदड़ मच गई और दहशत फैल गई। लोग अपने घरों की तरफ भाग खड़े हुए। आगे स्लाइड्स में जानें, आखिर कैसे हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में कार से उतरकर कुख्या तुगाना पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां :-
विज्ञापन

2 of 5
Firing in Baghpat - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परमवीर तुगाना अपने साथी नितिन और गौरव के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। नांगल गांव के दो किसान भी यहां बैठे थे। घर मालिक खेत गया हुआ था। कुछ ही मिनट बाद यहां हमलावर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

चबूतरे पर बैठे परमवीर समेत अन्य लोगों ने मकान की तरफ दौड़ लगा दी। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गए। कूड़ी में दहशत फैल गई और सन्नाटा पसर गया। हमलावर कार में बैठे परमवीर के ड्राइवर को नहीं देख सके। हमले के बाद ड्राइवर ही घायलों को लेकर नर्सिंग होम पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
प्रमोद गांगनौली की हत्या में नाम आया था सामने
प्रमोद गांगनौली की हत्या की जांच में परमवीर का नाम सामने आ चुका है। पुलिस को आशंका है कि बदला लेने के लिए हमला किया गया है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

पीछे थे हमलावर, खतरा भांप गया था परमवीर
परमवीर के गांव तुगाना से कूड़ी करीब छह किमी दूर है। परमवीर अपने साथियों के साथ कूड़ी गांव की तरफ घूमा। हमलावर पीछा करते हुए पहुंच गए। माना जा रहा है कि परमवीर खतरा भांप गया था, जिस वजह से वह मकान के चबूतरे पर बैठने के लिए रुक गया था। इसी बीच हमलावर भी पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी।

4 of 5
एंबुलेंस से अस्पताल ले जाए गए घायल - फोटो : amar ujala
मां रहीं ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत चुनाव की तैयारी
परमवीर की मां वीरमति छपरौली ब्लॉक की प्रमुख रही हैं। भाई और भाभी गांव के प्रधान रहे। परमवीर तुगाना जेल से छूटने के बाद अब जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा था। यही वजह है कि वह तुगाना और आसपास के क्षेत्र में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
राजस्थान के उदयपुर में एटीएफ ने दबोचा था
50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो जाने के बाद परमवीर तुगाना को राजस्थान के उदयपुर में नोएडा एसटीएफ ने दबोचा था। जेल से जमानत पर रिहा होकर इन दिनों वह गांव आया हुआ था।

तुगाना पर पहले भी हुआ था हमला
परमवीर पर पांच साल पहले भी हमला हुआ था। तब वह बाल-बाल बच गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें