मेरठ के नूरनगर हाल्ट के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना के बाद लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। शव की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी मुकुट शर्मा 45 के रूप में हई।
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट चंद्रभान यादव ने बताया कि युवक ताला फेक्ट्री के पास किराये पर रहता था। जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच में सामने आया कि युवक कल से लापता था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रकाई की जाएगी।