फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट जेल कांड: ...जब एनकाउंटर के डर से गिड़गिड़ाया था 'काला', पुलिस ने मारे थे दनादन चांटे, मुठभेड़ में मर चुके ये बदमाश, देखें लिस्ट

Sat, 15 May 2021 02:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
चित्रकूट जेल। - फोटो : amar ujala
कुख्यात मुकीम काला को इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने पकड़ा था। पूछताछ के दौरान सचिन मलिक की टीम ने उसको कई चांटे मारे थे। उस समय एनकाउंटर के डर से काला पुलिसकर्मियों के सामने खूब गिड़गिड़ाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। 

वर्ष 2016 का यह वीडियो फिर से सुर्खियों में आ गया है। सचिन मलिक वर्तमान में बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। साल 2016 में शामली में वे एसओजी प्रभारी थे। शामली एसओजी और मेरठ एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में फरवरी 2016 में मुकीम काला को पकड़ लिया गया था। मुकीम सहारनपुर में सीओ के हमराह सिपाही राहुल ढाका की गोली मारकर हत्या करके उसकी कारबाईन लूटने और सहारनपुर के ही सबसे बड़े तनिष्क शोरूम में डकैती डालने के मामले में वांटेड चल रहा था।

बता दें कि चित्रकूट जिला जेल रगौली में बंदी अंशुल दीक्षित ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम काला की हत्या कर दी। मुकीम काला पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश था। वहीं पुलिस कार्रवाई में अंशुल दीक्षित भी मारा गया।
विज्ञापन

2 of 5
मुकीम काला और चित्रकूट जेल का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में प्रमुख वारदात 
- सर्किट हाउस रोड पर सीओ के गनर राहुल ढाका की हत्या कर कारबाईन लूटी। 
- नानौली चेक पोस्ट पर सिपाही को गोली मारकर उसकी रायफल लूटी। 
- देवबंद में डकैती डाली थी, बिहारीगढ़ के मोहंड चौकी के पास लूट की। 
- गंगोह में डकैती, देवबंद के गुर्जरवाड़ा में डकैती, बेहट में लूट की। 
- देवबंद में गोल्ड सप्लायर से करीब एक करोड़ रुपये का सोना लूटा। 
- बेहट क्षेत्र में रायल्टी चेक पोस्ट पर कई बार लूटपाट मचाई। 
- सहारनपुर शहर में कोर्ट रोड पर तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती डाली।
विज्ञापन

3 of 5
चित्रकूट जेल। - फोटो : amar ujala
मेरठ में दर्ज मुकदमे
1. सरधना थाने में लूट व अपहरण के दो मुकदमे
2. सरूरपुर थाने में धमकी देने का एक मुकदमा
3. लिसाड़ी गेट में लूट व धमकी देने के दो मुकदमे। 
4. कंकरखेड़ा थाने में अपहरण रंगदारी मांगने के तीन मुकदमे

4 of 5
कुख्यात बदमाश मुकीम काला और साबिर - फोटो : अमर उजाला
यह थे मुकीम के साथी
1. फिरोज उर्फ पव्वा निवासी कंकरखेड़ा ( मुठभेड़ में मारा गया)
2. रिहान निवासी सरधना (जेल में बंद)
3. हसीन मोटा निवासी लिसाड़ी गेट (मुठभेड़ में मारा गया)
4. दीपू सिंधू उर्फ छोटू निवासी सरधना (मुठभेड़ में मारा गया)
5. जाकिर निवासी लिसाड़ी गेट (जेल में बंद)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेराज अली, मुकीम काला, अंशुल दीक्षित - फोटो : amar ujala
मुकीम का मेरठ में भी था बड़ा नेटवर्क 
मुकीम काला के खौफ का शुक्रवार को अंत हो गया। काला का मेरठ में भी बड़ा नेटवर्क था। कई बदमाश उसके गैंग में शामिल थे। लूट, डकैती, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने की घटना उनका पेशा हुआ करता था। जिले में गैंग की जिम्मेदारी काला ने अपने साथी फिरोज उर्फ पव्वा को दी थी। वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इसके अलावा भी मेरठ में मुकीम का भाई वसीम काला लगातार सक्रिय था। मेरठ एसटीएफ ने सरूरपुर के जंगल में मुठभेड़ में वसीम को मार गिराया था। लिसाड़ी गेट के कई बदमाश मुकीम काला गैंग में काम करते थे। मुकीम के जेल जाने के बाद उसका गैंग लगातार अपराध की वारदात करता रहा और पुलिस भी एनकाउंटर में उनका सफाया करती रही। शुक्रवार को मुकीम की मौत की खबर सुनते ही मेरठ में भी कई घरों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मेरठ में काला के खिलाफ दर्ज मुकदमों की पूरी लिस्ट निकालकर चित्रकूट पुलिस को भेज दी है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ में एक दर्जन से अधिक मुकदमों में मुकीम काला का नाम है। उसके गैंग से जुड़े कई अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मेरठ में फिलहाल किसी अपराधी का खौफ नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें