फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव: आखिर दबोचा गया मुख्य नामजद आरोपी इकराम, पूछताछ में कर सकता है अहम खुलासा

Mon, 30 Dec 2019 11:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर में हुआ था उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर हुए उपद्रव के मुख्य मुकदमे में नामजद आरोपी इकराम पहलवान को पुलिस ने मोहल्ला खालापार में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
बाइकों में लगाई थी आग - फोटो : अमर उजाला
सीएए को लेकर मीनाक्षी चौक पर हुए उपद्रव के मामले में शहर कोतवाली में पुलिस की ओर से मुख्य मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसमें कुल 152 लोगों को नामजद करने के साथ ही करीब तीन हजार अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
बाइकों में आग लगाई थी - फोटो : अमर उजाला
नामजद के साथ ही उपद्रव में शामिल अन्य लोगों को चिह्नित करने के लिए शहर भर में पोस्टर चस्पा कराए जा चुके हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सोमवार को ही छह टीमों का गठन किया गया।

4 of 5
मुजफ्फरनगर उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने उपद्रव के मुख्य मुकदमे में नामजद आरोपी इकराम पहलवान निवासी मोहल्ला खालापार को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुजफ्फरनगर उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी इकराम से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें