फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बवाल में सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत 47 पुलिसकर्मी घायल, जमकर तोड़फोड़-फायरिंग, आगजनी

Sat, 21 Dec 2019 12:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 10
बिजनौर और मुजफ्फरनगर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान बिजनौर और मुजफ्फरनगर जनपद में तीन लोगों की मौत हुई, तो 47 पुलिसकर्मी और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट भी घायल हुए। अगली स्लाइडों देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
एसपी बिजनौर संजीव त्यागी ने बताया कि नहटौर में उपद्रवियों ने स्वाट टीम के सिपाही मोहित को गोली मार दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, तो उपद्रव कर रहे सुलेमान की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
बिजनौर में युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नहटौर थाने पर चढ़ाई कर रहे उपद्रवियों ने गोली चलाई, जिसमें अनस की मौत हुई। इस दौरान एक दरोगा से उपद्रवियों ने पिस्टल भी छीन ली। उपद्रवियों की ओर से की गई फायरिंग में डीएम के दो गनर, एसपी और एसपी देहात के एक एक गनर, दरोगा आशीष तोमर और इंस्पेक्टर राजेश सौलंकी सहित 23 पुलिसकर्मी घायल हुए।

4 of 10
लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि माहौल खराब करने वाले उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है, सख्त कार्रवाई के साथ ही रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिले भर में करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
बाइकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
उधर, मुजफ्फरनगर शहर के मीनाक्षी चौक और अन्य स्थानों पर उपद्रवियों द्वारा किए गए हमलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 24 पुलिसकर्मी घायल हुए। उपद्रव करने वालों में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए। काफी लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

सुबह से ही बना लिया था बवाल करने का प्लान 

6 of 10
मेरठ मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में उपद्रवी सुबह से ही शहर में बवाल करने का प्लान बना रहे थे। इसके लिए पूरी योजना बना ली थी। यही वजह रही कि समूह के रूप में इकट्ठा होकर ये लोगों को उकसाने में लगे रहे।
विज्ञापन

7 of 10
गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों ने सुबह से ही प्रतिष्ठान बंद रखे। हालांकि ये दुकानदार घर बैठने के बजाए अपनी दुकानों के बाहर झुंड बनाकर खड़े रहे। सुबह से ही अपने परिचितों को कॉल करते रहे। दोपहर होने पर जामा मस्जिद के पास से नागरिकता संशोधन कानून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काजीपाड़ा की ओर से अपने मोहल्लों में लौटते युवा जामा मस्जिद पर एकत्र होने लगे। पुलिस इन्हें रोकने में बेबस नजर आई।

8 of 10
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद पर सैलाब इकट्ठा हो गया। लोग आसपास के मकानों की छतों पर भी चढ़ गए। आसपास के गांवों के लोग भी वहां पहुंच गए। जामा मस्जिद के बाहर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की तो भीड़ नारेबाजी करने लगी। हंगामा बढ़ता गया। पुलिस इन लोगों को शांत होने के लिए कह रही थी। भिड़ने की स्थिति में पुलिस भी नजर नहीं आई।

9 of 10
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवाओं की टोली हंगामा कर रहे लोगों के बीच से निकल पड़ी। बाजार की ओर युवा जुलूस की शकल में निकले। आबकारी पुलिस चौकी के पास से सड़क किनारे खड़े वाहन व दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

10 of 10
जनकर पथराव - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन में एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक फूंक दी। हंगामा बढ़ते देख दूसरे पक्ष के लोग सड़कों पर निकल आए और मुकाबला करने लगे। जो उपद्रवी हाथ लगा उसे पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। शास्त्री चौक पर उपद्रवियों ने पुलिस व लोगों पर खूब पथराव किया। जजी रोड पर दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें