फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं ट्रक पर चढ़ा और चंद सेकंड में ही गिर गई मौत की दीवार..', भट्ठे पर घायल हुए मजदूर ने सुनाई भयावह कहानी

Fri, 24 Oct 2025 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के रटौल के गौना में महादेव ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठा) पर ईंटों की दीवार गिरने पर मुनीम दिनेश यादव (50) निवासी गौना और राजेंद्र (62) निवासी निस्तौली जिला गाजियाबाद की मौत हो गई। तीन मजदूर घायल हो गए।
 
विज्ञापन
1 of 9
Brick kiln wall collaps - फोटो : अमर उजाला

ईंट भट्ठे पर हमने ट्रक में छह हजार ईंट भर दीं और मैं ट्रक के ऊपर चढ़कर फट्टे लगाने लगा, तभी भट्ठे की दीवार भरभराकर मजदूर राजेंद्र और मुनीम दिनेश यादव के ऊपर गिर गई। ट्रक के ऊपर खड़ा होने की वजह से मैं बाल-बाल बच गया। वहां ईंट भरवाने वाले मजदूर दर्शन ने इस तरह की पूरी घटना के बारे में बताया।

उसने बताया कि चंद सेकंड में हुए हादसे में वहां से हटने का मौका भी नहीं मिला। गाजियाबाद जिले के निस्तौली गांव निवासी मजदूर दर्शन ने बताया कि ईंट सप्लायर ट्रक के अंदर बैठे हुए थे। गाड़ी में छह हजार ईंट भरने पर उन्होंने मुनीम को आवाज लगाकर पर्ची देने और चालान बुक पर हस्ताक्षर कराने के लिए कहा। 
विज्ञापन

2 of 9
गौना गांव के महादेव ब्रिक फील्ड भट्ठे पर हादसे की जांच करने पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि तभी भट्ठे के दूसरी तरफ खड़े मुनीम दिनेश यादव वहां आ गए और बातचीत करने लगे। मैं ट्रक के ऊपर चढ़कर फट्टे लगाने लगा। चंद सेकेंड बाद ही दीवार भरभराकर गिर गई। दर्शन ने बताया कि उसके ट्रक के ऊपर भी कुछ ईंटे गिरीं, जिनके लगने से वह मामूली रूप से घायल हो गया। वह नीचे खड़ा होता तो वह भी मलबे में दब जाता।
 
विज्ञापन

3 of 9
गौना गांव के महादेव ब्रिक फील्ड भट्ठे पर राजेंद्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान बचाने को दौड़े मजदूर 
ईंट भट्ठे की दीवार गिरते ही आसपास खड़े मजदूरों ने शोर मचा दिया और भट्ठे पर रहने वाले दूसरे मजदूरों को भी बुला लिया। इसके बाद मजदूरों ने मलबे में दबे मजदूरों और मुनीम को बाहर निकाला। इसके बाद ईंट भट्ठे पर शोक का माहौल छा गया।

 

4 of 9
राजेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार वाले रोकते रहे मगर राजेंद्र गाड़ी पर चले गए
गाजियाबाद के निस्तौली गांव निवासी संजीव ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र कई साल से ट्रक में ईंट भरने का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह उसके पिता मजदूरी पर जाने लगे तो परिवार के सदस्यों ने बहन सुनीता और अनीता के भैया दूज मनाने के लिए घर आने की बात कहकर रोकने का प्रस भी किया। उस समय उसके पिता राजेंद्र तीन-चार घंटे में मजदूरी कर वापस आने की बात कहकर चले गए। इसके बाद भट्ठे की दीवार के नीचे दबने से उनकी मौत होने की सूचना मिली। राजेंद्र के परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
दिनेश यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन को रास्ते में मिली भाई की मौत की सूचना
गौना गांव निवासी मुनीम दिनेश यादव पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे थे, जो पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बहन शनेस देवी बालैनी में रहती हैं, जो बृहस्पतिवार को भैयादूज पर्व मनाने के लिए गौना गांव आ रही थीं। 
 
विज्ञापन

6 of 9
गौना गांव के महादेव ब्रिक फील्ड भट्ठे पर हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान ईंट भट्ठे पर हादसे में मुनीम दिनेश यादव की मौत हो गई। बहन को रास्ते में भाई दिनेश की मौत होने की जानकारी मिली तो वह रास्ते में ही फूट-फूटकर रोने लगी। उधर, बृहस्पतिवार देर शाम गाजियाबाद में पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव लाया गया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
विज्ञापन

7 of 9
गौना गांव के ईंट भट्ठे पर ईंटों की ढांग गिरने से घायल हुए मजदूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, मुनीम समेत दो की मौत
बागपत के रटौल के गौना में महादेव ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठा) पर ईंटों की दीवार गिरने पर मुनीम दिनेश यादव (50) निवासी गौना और राजेंद्र (62) निवासी निस्तौली जिला गाजियाबाद की मौत हो गई। तीन मजदूर घायल हो गए। गाजियाबाद जिले के निस्तौली गांव निवासी देवेंद्र शर्मा, गौना के धीर सिंह यादव का ईंट भट्ठा किराए पर चला रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह ईंट सप्लायर दर्शन निवासी निस्तौली अपने ट्रक में गांव के ही मजदूर राजेंद्र, पल्लू, दर्शन पुत्र गोपी और टिररी निवासी नसीरपुर जिला फतेहपुर को लेकर ईंट लेने आए थे। 

 

8 of 9
दिनेश यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मजदूरों ने मिनी ट्रक में ईंट लाद ली थीं। मुनीम दिनेश यादव बिल बुक लेकर ईंटों की ढांग के ऊपर खड़े थे। इसी दौरान भट्ठे पर चिमनी के चारों तरफ बनाई जाने वाली ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें दबे मजदूर राजेंद्र की मौके पर और मुनीम दिनेश यादव की गाजियाबाद ले जाते समय मौत हो गई। 
विज्ञापन

9 of 9
गौना गांव के ईंट भट्ठे पर ईंटों की ढांग गिरने के बाद मौके पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल तीन मजदूरों फतेहपुर निवासी टिररी और निस्तौली निवासी पल्लू व दर्शन में से पल्लू और टिररी का दिल्ली के ट्रामा सेंटर में इलाज किया जा रहा है। सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव समेत अधिकारियों ने भट्ठे पर जांच की। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें